न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल का मजीठिया से माफी मांगना बुजदिली और बुजदिली की सजा मौत है : नवजोत सिद्धू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने और भगवंत मान के इस्तीफे के बाद स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल पर तीखा हमला किया हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 4:55:00

केजरीवाल का मजीठिया से माफी मांगना बुजदिली और बुजदिली की सजा मौत है : नवजोत सिद्धू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने और भगवंत मान के इस्तीफे के बाद स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल पर तीखा हमला किया हैं। नवजोत सिद्धू का कहना है कि अरविंद केजरीवाल बुजदिल हैं। ड्रग रैकेट मामले में केजरीवाल का मजीठिया से माफी मांगना बुजदिली है और बुजदिली की सजा मौत है।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने ड्रग माफिया के आगे घुटने टेके हैं। पंजाब की जनता के साथ धोखा किया हैं। केजरीवाल ने अपनी निजी स्वार्थ के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है और प्रजा का विश्वास खोया है। देश की जनता के लिए इससे बड़ा धोखा कोई और हो ही नहीं सकता। उन्होंने पंजाब में आप पार्टी का कत्ल किया हैं। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को विक्लप के रूप में देखते थे पर आज पंजाब के लोग यह मान रहे है कि केजरीवाल ने अपनी निजी स्वार्थ के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया हैं।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना उनका निजी फैसला है, पर इससे जाहिर होता है कि केजरीवाल के माफीनामे से सभी को कितनी ठेस पहुंची है। पार्टी का संयोजक और एक मुख्यमंत्री होने के नाते अरविंद केजरीवाल को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

क्या है मामला

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से मानहानि मामले में लिखित माफी मांग ली है, तो भगवंत मान की नाराजगी और बढ़ गर्इ और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, आशीष खेतान ने पब्लिक मीटिंग में और रैलियों के दौरान मजीठिया और उनके परिवार पर ड्रग्स की तस्करी करने और पंजाब में नशा बेचने के आरोप लगाए थे।चुनाव खत्म होने के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर अमृतसर जिला अदालत में मानहानि का केस कर दिया था।

विपक्ष केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि ये इस बात का खुलासा करता है कि आम आदमी पार्टी घटिया राजनीति कर रही है, वह झूठे प्रचार कर रहे हैं। पंजाब में आप पार्टी का पूरा चुनाव अभियान एक झूठ पर आधारित था, अच्छा है कि उन्होंने अपना झूठ स्वीकार कर लिया है। वहीं केजरीवाल की रणनीतियों के लिए अक्सर ही उनकी आलोचना करने वाले कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अपने ट्वीट के जरिए बड़ा हमला बोला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन