न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक सेना प्रमुख से गले लगे नवजोत सिंह सिद्धू, पीओके राष्ट्रपति के साथ बैठे नजर आए, देखे वीडियो

सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 2:06:27

पाक सेना प्रमुख से गले लगे नवजोत सिंह सिद्धू, पीओके राष्ट्रपति के साथ बैठे नजर आए, देखे वीडियो

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान 'Imran Khan' ने शनिवार को पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस्‍लामाबाद स्थित राष्‍ट्रपति भवन में सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह 'Oath Taking Ceremony' में राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्‍हें शपथ ग्रहण करवाई। उनके शपथग्रहण समरोह में हिस्सा लेने के लिए भारत से पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 'Navjot Singh Sidhu' पहुंचे। समारोह में पहुंचे सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा के गले लगे।

समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है।

सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है। बाजवा से गले मिलते सिद्धू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सिद्धू अब सोशल मीडिया में ट्रोल भी होने लगे हैं।

सिद्धू ने बाजवा को गले लगाकर अपनी पार्टी कांग्रेस को असहज कर दिया है। कांग्रेस के नेता ही इसे गलत करार दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष, गुलाम अहमद मीर ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के अहम नेता और जिम्मेदार व्यक्ति हैं। इस मसले पर सिर्फ वहीं, बोल सकते हैं। लेकिन, उन्हें इससे बचना चाहिए था।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए इमरान खान ने भारत से नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुनील गावस्कर और कपिल देव को भी बुलाया था। हालांकि, शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए केवल सिद्दू ही इस्लामाबाद गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल