न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालिका गृह रेप कांड: मेडिकल जांच में खुलासा - 29 लड़कियों में से 6 हुई थीं गर्भवती तीन का कराया था अबॉर्शन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में मेडिकल जांच के दौरान एक चौकाने वाली बात सामने आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 8:01:14

बालिका गृह रेप कांड: मेडिकल जांच में खुलासा - 29 लड़कियों में से 6 हुई थीं गर्भवती तीन का कराया था अबॉर्शन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में मेडिकल जांच के दौरान एक चौकाने वाली बात सामने आ रही है। यहां रखी गई 29 नाबालिग लड़कियों में से छह गर्भवती हो गई थीं। इनमें से तीन का अबॉर्शन भी करवाया गया था। इतना ही नहीं जांच में यह बात भी साबित हुई है कि गर्भवती हुई लड़कियों की उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच है। 40 लड़कियों की जांच में 29 के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के सामने दिए गए बयान में लड़कियों ने रिमांड होम के संचालक बृजेश ठाकुर पर भी रेप करने का आरोप लगाया है।

लड़कियों ने सुनाई आपबीती - विरोध करने पर हाथ पांच बांध दिए जाते थे

- ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में दस वर्ष की एक पीड़िता ने कहा कि सूरज के ढलते ही बालिका गृह की लड़कियों के बीच दहशत फैल जाती थी। रातें आतंक की तरह बीतती थीं।
- दस वर्षीय एक और पीड़िता ने बताया कि कहना नहीं मानने वाली लड़कियों की वह डंडों से पिटाई करता था।
- 14 साल की एक अन्य पीड़िता ने बताया कि बृजेश के बालिका गृह आते ही कई लड़कियां तो डर से कांपने लग जाती थीं। उसे हंटरवाला अंकल कहा जाता था।
- कोर्ट के सामने सात साल की एक पीड़िता ने बताया कि रेप के दौरान उसके हाथ पैर बांध दिए जाते थे। विरोध करने पर तीन दिन तक भूखा रखा जाता था और बेरहमी से पिटाई होती थी। बृजेश ठाकुर से माफी मांगने और उसके सामने सरेंडर करने पर ही खाना दिया जाता था।
- सात साल की एक लगभग गूंगी पीड़िता ने बताया कि उसे दो दिन भूखा रखा गया और वह हार गई। उसके साथ लगातार प्रताड़ना और रेप के बाद वह कई दिनों तक चलने-फिरने के काबिल नहीं रही।

रात में बाहर ले जाया जाता था

- पीड़िताओं ने बताया कि उनकी कई साथियों को रात में बाहर ले जाया जाता था और वह अगले दिन वापस लाई जाती थी। बाहर जाने वाली पीड़िताओं को नहीं पता होता था कि कि उन्हें कहां ले जाया जाता था।
- 11 साल की एक पीड़िता ने अपने बलात्कारी की पहचान तोंदवाले अंकल के रूप में किया, तो दूसरी ने उसी अपराधी की पहचान बताते हुए कहा कि वह मूंछवाला भी था।

शिकायत करने पर वह बुरी तरह प्रताड़ित करती थी

पीडिताओं ने बताया जब वह तोंदवाला और मूंछवाला नेताजी वहां होते थे तो किसी को भी रूम में आने की इजाजत नहीं होती थी। पीडिता ने कोर्ट को बताया कि वहां काम करने वाली किरण बच्चियों की शिकायत को बार-बार नजरअंदाज कर देती थी।

वहीं दूसरी कर्मचारी नेहा के बारे में सात साल की पीड़िता ने बताया कि ऐसी शिकायत करने पर वह बुरी तरह प्रताड़ित करती थी। किरण और नेहा को भी मामले में 10 आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत