न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : मुख्य आरोपी बृजेश की करीबी बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में गिरफ्तारी से भाग रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बेगुसराल के मंझौल कोर्ट में सरेंडर किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 12:38:42

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : मुख्य आरोपी बृजेश की करीबी बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में गिरफ्तारी से भाग रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बेगुसराल के मंझौल कोर्ट में सरेंडर किया। वो बुर्का पहनकर सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई मुजफ्फरपुर आश्रय स्कैंडल की जांच में जुटी है। उधर बिहार पुलिस ने हथियार कानून के तहत रविवार को मंजू वर्मा की संपत्तियां कुर्क की। गौर हो कि पति चंद्रशेखर वर्मा के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ करीब संबंध की खबरें सामने आने के बाद वर्मा अगस्त में समाज कल्याण मंत्री पद से हट गयी थीं। इस आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया था।

मंजू वर्मा पर इस मामले में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए बिहार सरकार और पुलिस को फकटार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी थी और बेगूसराय स्थित घर की कुर्की जब्ती भी हुई थी। मंजू वर्मा के सरेंडर को लेकर एडीजी एसके सिंघल ने कहा कि पुलिस की दबिश में मंजू वर्मा ने आत्मसमर्पण किया है।

गौर हो कि पति चंद्रशेखर वर्मा के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ करीब संबंध की खबरें सामने आने के बाद वर्मा अगस्त में समाज कल्याण मंत्री पद से हट गयी थीं। इस आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया था। कुछ दिनों के बाद सीबीआई ने अर्जुनटोला में वर्मा के ससुराल के अलावा पटना में उनके निवास पर छापा मारा था जहां से हथियारों का जखीरा मिला था। तब उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। वह इससे पहले अग्रिम जमानत के लिए बेगुसराय की एक कोर्ट पहुंची थीं लेकिन उनकी अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। पटना हाई कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। उनके पति ने 29 अक्टूबर को बेगुसराय की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट ने पूर्व मंत्री को नहीं गिरफ्तार कर पाने पर 12 नवंबर को बिहार पुलिस की खिंचाई की थी और डीजीपी को 27 नवंबर तक उनके गिरफ्तार नहीं होने पर पेश होने का निर्देश दिया था।

पुलिस वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए बिहार और झारखंड में छापा मारी थी। वह एक महीने से भी अधिक समय से गिरफ्तारी से बचती फिर रही थीं और वह भगोड़ा घोषित की गई थीं। उधर,15 नवंबर को जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

मधु ने खुद को बताया बेगुनाह: मधु अपने वकील के साथ सीबीआई के सामने सरेंडर करने पहुंची। सरेंडर से पहले मधु ने कहा कि जो सीबीआई सवाल करेगी उसका सही-सही जवाब दूंगी। उसने कहा कि बालिका गृह में अगर कुछ गलत हुआ है तो वह सामने आना चाहिए। मैंने बालिका गृह में ऐसा कुछ होते नहीं देखा है। मैं बेगुनाह हूं। मेरा बालिका गृह के अंदर आना जाना नहीं होता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत