न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : मुजफ्फरपुर में अस्पताल के पीछे मिले नर कंकाल, हड़कंप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

एएनआई के मुताबिक, अस्पताल के पीछे नर कंकालों के कई टुकड़े पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को लेकर जांच कराने की बात कही है। अस्पताल की एक टीम ने कंकाल मिलने की जगह का निरीक्षण भी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 2:47:19

बिहार : मुजफ्फरपुर में अस्पताल के पीछे मिले नर कंकाल, हड़कंप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर का श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) पिछले कुछ समय से मरीजों के लिए बिस्तर व डॉक्टरों के अभाव और बच्चों को बेहतर इलाज न दिए जाने की वजह से चर्चा में है। यहां चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अब तक 125 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। वही अगर पूरे बिहार की बात करे तो चमकी बुखार से 150 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। मुजफ्फरपुर जिले में ही अब तक 580 बच्चे बीमारी से प्रभावित हो चुके हैं। इन सबके बीच एक चौकाने वाली बात सामने आई है। एएनआई के मुताबिक, अस्पताल के पीछे नर कंकालों के कई टुकड़े पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को लेकर जांच कराने की बात कही है। अस्पताल की एक टीम ने कंकाल मिलने की जगह का निरीक्षण भी किया है।

acute encephalitis syndrome,muzaffarpur news,sri krishna medical college and hospital,aes,skmch,human skeletal,chamki bukhar,chamki fever,bihar news,nitish kumar,news,news in hindi

SKMCH के अधीक्षक डॉ एसके शाही ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। प्राचार्य और अधीक्षक की टीम संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अमानवीय है। इसके साथ ही यह पुलिस और अस्पताल कर्मियों की लापरवाही भी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शव की अंत्येष्टि के लिए 2000 रुपए देती है। उसके बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

acute encephalitis syndrome,muzaffarpur news,sri krishna medical college and hospital,aes,skmch,human skeletal,chamki bukhar,chamki fever,bihar news,nitish kumar,news,news in hindi

एसकेएमसीएच पहुंची अधिकारियों की टीम

शुक्रवार को केंद्र सरकार के अपर सचिव मनोज झलानी, एडिशनल हेल्थ सेक्रेटरी, बिहार कौशल किशोर, दिल्ली के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार सिंह, दिल्ली से संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यम, बिहार के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार व जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष एसकेएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पीआइसीयू का निरीक्षण कर पीड़ित बच्चों का हाल जाना और चिकित्सकों के साथ बैठक की।

नरकंकाल के टुकड़ों की फोटोज सामने आने के बाद काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने यहां तक लिखा है कि कहीं मौतों को छुपाने के लिए तो नरकंकालों को फेंक नहीं दिया गया?

acute encephalitis syndrome,muzaffarpur news,sri krishna medical college and hospital,aes,skmch,human skeletal,chamki bukhar,chamki fever,bihar news,nitish kumar,news,news in hindi

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बहुत झटका देने वाला है। आखिर इस अस्पताल (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में हो क्या रहा है?

बता दे, चमकी बुखारसे बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ने के बाद कई बड़े नेता यहां आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हाल ही में इस हॉस्पिटल का दौरा कर चुके हैं। बावजूद इसके हॉस्पिटल के आसपास नरकंकाल के टुकड़े मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल