न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PUBG खेलने से रोकना महिला को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने करी पिटाई

पब्जी (PUBG) के लोग इतने दीवाने हो गए है कि अगर उनकों इसे खेलने से रोका जाए तो मारपीट पर उतर आते है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 2:33:25

PUBG खेलने से रोकना महिला को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने करी पिटाई

पब्जी (PUBG) के लोग इतने दीवाने हो गए है कि अगर उनकों इसे खेलने से रोका जाए तो मारपीट पर उतर आते है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया है। यहां रहने वाली महिला जिसका नाम दीप्ती वेदांत उस वक्त मुश्किल में पड़ गई जब पड़ोसी परिवार ने उन पर हमला बोल दिया। दरहसल, डोंबिवली के पास ठाकुर्ली में विशाल भोईर बिल्डींग में रहने वाली दीप्ति वेदांत के पड़ोस में कदम परिवार रहता है। इनकी बेटियां हमेशा घर के बाहर बैठकर पब्जी (PUBG) खेला करती थीं। कुछ दिनों पहले दीप्ति ने पब्जी खेलने वाली मानसी कदम को डांटा था।

सोमवार को मानसी अपनी दोस्त गरिमा त्रिवेदी के साथ मिलकर पब्जी खेल रही थी। दीप्ति ने उसे फिर से पब्जी खेलने पर टोका। जिसको लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े की आवाज सुनते ही मानसी के माता-पिता मनीष कदम और मीना कदम घर के बाहर आ गए और झगड़ा इतना बढा की पूरे कदम परीवार ने मिलकर दीप्ति पर हमला कर दिया।

maharashtra,dombivali,pubg,pubg game,fight over pubg,pubg news in hindi,news,news in hindi

ऐसे में आस-पड़ोस के लोगों ने दीप्ती को बचाया। उसे शास्त्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिप्ती ने बताया की 'मानसी हमेशा ही उसके दरवाजे के बाहर पब्जी खेला किया करती थी। उसने एक हफ्ते पहले मानसी को ऐसा ना करने को कहा था। जिसके बाद मानसी ने और दीप्ति की बेटी को अपने साथ खेलने ले जाना बंद कर दिया। जब वह अपने दोस्तों के साथ दरवाजे के बाहर फिर से पब्जी खेलते दिखाई दी तो उसे डांटा। जिसको लेकर झगड़ा शुरू हो गया। आवाज सुनकर मीना और मनीष बाहर आए और उन्होनें मारपीट करना शुरू कर दी।'

फिलहाल शास्त्रीनगर अस्पताल में दीप्ति का इलाज चल रहा है। रामनगर पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मीना, मनीष, मानसी कदम और मानसी की दोस्त गरीमा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हो गया है।

maharashtra,dombivali,pubg,pubg game,fight over pubg,pubg news in hindi,news,news in hindi

बता दे, PUBG यानी कि Player Unknowns Battle grounds ऑनलाइन गेम युवाओं के बीच जितना लोकप्रिय हुआ है उतना ही यह जानलेवा भी बन चुका है। हाल ही में मोबाइल फोन पर 'पबजी' खेलते समय जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाले एक 19 साल के युवक की मौत हो गई। वही कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के नीमच में इस गेम ने एक युवक की जान ले ली थी। लगातार 6 घंटे से पबजी खेल रहे फुरकान कुरैशी नाम के लड़के की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

इन राज्यों में बैन

ऑनलाइन गेम पबजी से मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखकर कई राज्यों ने सबक लेते हुए इस पर बैन लगा दिया। पंजाब, गुजरात समेत दूसरे राज्यों ने अभी इस गेम पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। पंजाब और गुजरात में भी पबजी की वजह से कई लोगों की जान अब तक जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत