न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपब्लिक टीवी पैसे देकर बढ़वाता था TRP, 2 रीजनल चैनलों के मालिक भी गिरफ्तार : मुंबई पुलिस

मुंबई में फर्जी टीआरपी का रैकेट सामने आया है। गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्ननर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि कुछ चैनल्स फॉल्स टीआरपी का रैकेट चला रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 5:02:28

 रिपब्लिक टीवी पैसे देकर  बढ़वाता था TRP, 2 रीजनल चैनलों के मालिक भी गिरफ्तार : मुंबई पुलिस

मुंबई में फर्जी टीआरपी का रैकेट सामने आया है। गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्ननर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि कुछ चैनल्स फॉल्स टीआरपी का रैकेट चला रहे हैं। परमबीर सिंह ने कहा कि इस रैकेट के जरिए टीआरपी को मैनुपुलेट किया जा रहा था। सिंह ने कहा कि इसके जरिए फेक एजेंडा चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में रिपब्लिक समेत तीन चैनल के नाम सामने आए हैं। उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

क्राइम ब्रांच ने किया रैकेट खुलासा

कमिश्नर ने कहा कि हमें ऐसी सूचना मिली थी कि फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है। न्यूज चैनलों में फर्जी नंबर वन बनने का खुलासा किया। पैसा देकर टीआरपी मैन्यूलेट होती थी। मामले में दो छोटे चैनलों के मालिक हिरासत में हैं। तीन चैनलों के बारे में पता चला रहा है। कुछ लोग टीआरपी बढ़वाने का खेल रहे थे। इनमें रिपब्लिक टेलीविजन का नाम सामने आया है। रिपब्लिक के प्रमोटर और डायरेक्टर के खिलाफ जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों ने यह बात स्वीकार की है। रिपब्लिक पैसे देकर टीआरपी बढ़वाता था। इसके अलावा दो छोटे मराठी न्यूज चैनल के भी नाम है। परमबीर सिंह ने बताया कि इन दोनों मराठी चैनलों के मालिकों को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी और न्यूज चैनल का नाम अगर आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कैसे हो रहा था टीआरपी का खेल?

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे घर मिले हैं, जहां टीआरपी का मीटर लगा होता था। इन घरों के लोगों को पैसे देकर दिनभर एक ही चैनल चलवाया जाता था, ताकि चैनल की टीआरपी बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ घर तो ऐसे पता चले हैं जो बंद होने के बावजूद उसमें टीवी चलती थी। एक सवाल के जवाब में कमिश्नर ने यह भी कहा कि इन घर वालों को चैनल या एजेंसी की तरफ से रोजाना 400 से 500 रुपए तक दिए जाते थे। परमबीर सिंह ने बताया कि इन चैनलों के एडवटाइजर्स से पूछताछ की जाएगी। रिपब्लिक टीवी के बैंक अकांउट की जांच होगी, एडवटाइजर्स से मिले फंड की जांच होगी अगर कुछ आपत्तिजनक हुआ तो उन्हें फ्रीज किया जा सकता है।

बढ़ सकता है जांच का दायरा

कमिश्नर ने कहा कि अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ की गई है। रिपब्लिक और दो स्थानीय चैनल का फर्जीवाड़े करने में नाम सामने आया है। रिपब्लिक चैनल के डायरेक्टर, प्रमोटर्स को समन भेजकर जांच के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगर कुछ और नाम सामने आएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस फ्रॉड के बारे में हंसा की ओर से जानकारी दी गई थी जिसमें हंसा के कुछ पूर्व कर्मचारी और कुछ वर्तमान कर्मचारियों की मिली भगत सामने आई है। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को पूछताछ के लिए बुलाने के सवाल पर परमबीर सिंह ने कहा कि जो भी इस फ्रॉड में इन्वॉल्व हैं वो चाहे कितने भी ऊंचे पद पर हों उन पर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और आगे की जो उचित कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत