न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई विमान हादसाः जिसने देखा उसने कहा- कभी नहीं देखा ऐसा हादसा

मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 12:37:29

मुंबई विमान हादसाः जिसने देखा उसने कहा- कभी नहीं देखा ऐसा हादसा

मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। विमान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया और इसके बाद इसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने के काम शुरू हो गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विमान हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक पायलट, तीन पैसेंजर और एक नागरिक शामिल है। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। उत्तर प्रदेश सरकार इस विमान को इलाहाबाद में एक हादसा होने के बाद 2014 में ही बेच चुकी थी। पहले बताया जा रहा था कि चार्टर्ड विमान यूपी सरकार है। लेकिन बाद में यूपी सरकार ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि यह विमान यूपी सरकार का नहीं है। आपको बता दें कि जिस जगह से विमान क्रैश हुआ है वो एक रिहायशी इलाका है।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

कभी नहीं देखा ऐसा हादसा

घाटकोपर (पश्चिम) के रहने वाले जिन लोगों ने इस हादसे को होते हुए देखा उन्होंने बताया कि चार्टर्ड विमान जैसे-जैसे नीचे आ रहा था उनका डर बढ़ता जा रहा था। उन्हें डर था कि जलता हुआ विमान उनके घरों में ना क्रैश हो जाए। जिसने भी इस हादसे को देखा उसने कहा कि ऐसा हादसा कभी नहीं देखा।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

पांच लोगों ने गंवाई जान

विमान ओल्ड मलिक एस्टेट, जीव दया लेन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास निर्माण स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और साथ ही एक पैदल यात्री की भी मौत हो गई।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

लंच टाइम ने बचा दी कई मजदूरों की जान

निर्माण स्थल के अधिकारियों ने कहा कि विमान हादसा कुछ देर पहले हुआ होता तो आज कई जिंदगी काल के गाल में समा गई होती। विमान दोपहर 1.15 बजे क्रैश हुआ, तब वहां काम कर रहे सारे मजदूर लंच पर चले गए थे। मजदूरों को तीन बजे काम पर वापस आना था। निर्माण स्थल के अधिकारी जिग्नेश पटेल ने बताया कि अगर लंचटाइम न होता तो मौत की संख्या 30 के पार होती। वहां 30 मजदूर कार्यरत थे।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

घर की बालकनी से होकर गुजरा विमान

घटनास्थल से तकरीबन आधा किमी. की दूरी पर रहने वाले व्यापारी अनंत कंधोर ने कहा कि उन्हें बहुत अजीब लगा कि विमान इतना नीचे क्यों हैं। फिर जब विमान उनके घर की बालकनी से होकर गुजरा तो उन्हें लगा कि हादसा उनकी ही इमारत में हो जाएगा।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

कहीं खाली स्थान तो नहीं तलाश रहा था पायलट!

घटनास्थल के करीब रहने वाले हरिभाई पटेल ने बताया कि विमान उनके इमारत के बगल से होते हुए निर्माणस्थल के बैरिकेड व पेड़ों से जाकर टकराया। हादसे को देखने के बाद उन्हें लगा कि विमान के पायलट ने निर्माणस्थल को खाली जगह समझ कर वहां लैंड करना चाहा और हादसा हो गया।

mumbai plane crash,charterted plane crash,plane crash in mumbai,aviation authority of india,aviation minister

हादसे की जगह से कुछ दूरी पर थे 250 बच्चे

हादसे की जगह से चंद कदम की दूरी पर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट है। हादसे के वक्त इंस्टिट्यूट में कम से कम 250 छात्र क्लास ले रहे थे।

घाटकोपर की रहने वाली नैना गाला ने बताया कि जहां हादसा हुआ वहां पिछले पांच साल से निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाइंग जोन क्षेत्र होने के कारण प्रशासन की तरफ से इमारत की मंजिल बढ़ाने में अड़चन आ रही थी। हाल ही में क्लियरेंस मिलने के बाद इमारत का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

लोग देखते रहे चली गई पैदलयात्री की जान

हादसे में मृत पैदलयात्री के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चाहकर भी उसे नहीं बचाया जा सका। हादसे के दौरान विमान का हिस्सा यात्री को जाकर लगा, इस बीच कोई कुछ कर पाता तब तक विमान का ईंधन फैल गया और आग लग गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत