Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs MI : दो सुपर ओवर होने के बाद पंजाब को मिली मुंबई पर जीत, यहां जानें पूरे मैच का हाल

इसमें डबल सुपर ओवर हुआ जिसमें पंजाब को मुंबई पर जीत मिली। पंजाब को अपना सम्मान बचाने के लिए इस जीत की बहुत जरूरत थी क्योंकि वे अंकतालिका में सबसे नीचे थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 9:06:47

KXIP Vs MI : दो सुपर ओवर होने के बाद पंजाब को मिली मुंबई पर जीत, यहां जानें पूरे मैच का हाल

बीते दिन रविवार को दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया था। यह आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच था। इसमें डबल सुपर ओवर हुआ जिसमें पंजाब को मुंबई पर जीत मिली। पंजाब को अपना सम्मान बचाने के लिए इस जीत की बहुत जरूरत थी क्योंकि वे अंकतालिका में सबसे नीचे थी। अब वे 6 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवे स्थान पर हैं। मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने भी 6 विकेट पर 176 रन बनाए। मैच टाई रहा। आइये डालते हैं पूरे मैच पर एक नजर।

ऐसा रहा सुपर ओवर का खेल

पहले सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई भी 5 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने सुपर ओपर डाला। नियम के मुताबिक, पहले सुपर ओवर में बैटिंग और बॉलिंग करने वाले खिलाड़ी दूसरे सुपर ओवर में सिर्फ फील्डिंग ही कर सकते हैं। इस कारण इस मैच के दोनों सुपर ओवर में अलग-अलग खिलाड़ियों ने बैटिंग-बॉलिंग की। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने 12 रन का टारगेट दिया, जिसे पंजाब ने 4 बॉल में हासिल किया। पंजाब के लिए क्रिस जॉर्डन और मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सुपर ओवर डाला। आईपीएल में पहली बार एक दिन में तीन सुपर ओवर खेले गए।

आईपीएल में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई

आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब सुपर ओवर भी टाई रहा। इससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे।
मुंबई की पारी

क्विंटन डि कॉक (53) की अर्धशतकीय पारी के बाद आखिरी ओवरों में कायरन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नाइल की आतिशी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 176 रन कर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पोलार्ड ने 12 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 34 रन बनाने के अलावा कुल्टर-नाइल के साथ 21 गेंद में 57 रन की अटूट साझेदारी की।

मुंबई की खराब शुरुआत, 38 पर लौटे 3 बल्लेबाज

मुंबई ने शुरुआत धांसू अंदाज में की, लेकिन उसके 3 बल्लेबाज 38 रनों के टीम स्कोर तक पविलियन लौट गए। रोहित शर्मा (9) को अर्शदीप ने बोल्ड किया तो सूर्यकुमार यादव (0) को शमी ने पविलियन भेजा। अर्शदीप ने फिर ईशान किशन (7) को चलता किया।

डि कॉक और क्रुणाल ने जोड़े 58 रन

इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने डि कॉक का अच्छे से साथ दिया और दोनों ने एक-एक रन चुराने के अलावा बीच-बीच में बाउंड्री भी लगाए। मैच के 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए दीपक हुड्डा की गेंद पर डि कॉक ने लेग में शानदार छक्का लगाया। इस खतरनाक होती जोड़ी को रवि बिश्नोई ने क्रुणाल का विकेट चटका कर तोड़ा। उन्होंने 30 गेंद में 34 रन बनाने के अलावा डि कॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी भी की।

डि कॉक की 39 गेंदों में फिफ्टी

डि कॉक ने 15वें ओवर में अश्विन के खिलाफ चौका और छक्का लगाने के बाद एक रन लेकर 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, पारी के 17वें ओवर में जॉर्डन ने डि कॉक को आउट कर दिया। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में निकोलस पूरन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 43 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए। ​फिर आया पोलार्डऔर नाइल का तूफान

पोलार्ड ने 18 ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर मुंबई की रनगति को तेज की । इस ओवर में नाथन कुल्टर-नाइल ने भी दो चौके लगाये। मुंबई ने इस ओवर में 22 रन बटोरे। पोलार्ड ने इसके बाद आखिरी ओवर में जॉर्डन के खिलाफ भी दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। दोनों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन जोड़े।

पंजाब की तेज शुरुआत

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। खासकर राहुल ने ट्रेंट बोल्ट को तीसरे ओवर में जमकर निशाना बनाया और तीन चौके और एक छक्का जड़ दिए। कुल 20 रन बने और 3 ओवर के बाद स्कोर 33 रन हो गया।

बुमराह ने किया मयंक को आउट, गेल को राहुल चाहर ने लौटाया

मजबूरी में चौथा ओवर रोहित शर्मा ने बुमराह को दिया और उन्होंने आते ही मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। वह 10 गेंदों में 11 रन बनाकर पविलियन लौट गए। इसके बाद गेल स्टोर्म दिखा। उन्होंने 21 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए 24 रन बनाए। उन्हें युवा राहुल चाहर ने अपनी फिरकी में फंसाया।

बुमराह और चाहर की घातक बोलिंग

निकोलस पूरन को तूफानी बैटिंग करते देख रोहित ने 13वां ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया। बुम बुम बुमराह ने ओवर की 5वीं ही गेंद पर पूरन को नाइल के हाथों लपकवा दिया। इसके अगले ही ओवर में राहुल चाहर ने मैक्सवेल (0) को रोहित के हाथों कैच आउट करा दिया।

बुमराह ने केएल राहुल को किया बोल्ड, मुंबई का जोरदार कमबैक

अहम मौके पर विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित किया कि डेथ ओवर्स के वह बेस्ट बोलर हैं। फॉर्म में चल रहे कप्तान केएल राहुल को उन्होंने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। 148 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से की गई इस गेंद को राहुल समझ ही नहीं पाए। एक ओर जहां विकेट गिर रहे थे तो कप्तान लगातार शॉट खेल रहे थे और टीम को जीत के करीब ले जाते दिख रहे थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। उन्होंने 51 गेंदों में 7 चौके और 3 छकके जड़े। पंजाब का स्कोर हो गया 5 विकेट पर 153 रन।

आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सकी पंजाब

मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नहीं बनने दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका