न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसीबत में फंसे भज्जी, मानहानी केस में बांबे हाईकोर्ट का नोटिस

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट ने एक समन जारी किया है। मुंबई हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के पूर्व कैप्टन बर्नड केन हॉसलिन की ओर से दायर की गई मानहानी के मामले में हरभजन सिंह को नोटिस जारी किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 1:02:26

मुसीबत में फंसे भज्जी, मानहानी केस में बांबे हाईकोर्ट का नोटिस

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट ने एक समन जारी किया है। मुंबई हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के पूर्व कैप्टन बर्नड केन हॉसलिन की ओर से दायर की गई मानहानी के मामले में हरभजन सिंह को नोटिस जारी किया है। ये समन उनके चंडीगढ़ व जालंधर के पतों पर पहुंच चूका है और चंडीगढ़ सेक्टर 9 में स्थित भज्जी के गेट पर इसे चिपका दिया गया है। मामला जेट एयरवेज के एक पूर्व विदेशी पायलट द्वारा क्रिकेटर हरभजन सिंह और दो यात्रियों को मानहानि नोटिस से जुड़ा है। नोटिस के अनुसार हरभजन सिंह और दो अन्य को 12 जून, 2018 को कोर्ट में पेश होना है और अपना पक्ष रखना है। समन में कहा गया है की अगर समन की अवमानना की गई तो कोर्ट इस मामले में एकतरफा फैसला भी कर सकता है।

पढ़ें क्या है पूरा मामला

यह मामला तबका है जब हरभजन सिंह अपने दो साथियों के साथ जेट एयरवेज में सफर कर रहे थे, तब उन्‍होंने प्‍लेन के कैप्‍टन बर्नड केन हॉसलिन पर एक महिला के साथ मारपीट और खराब व्‍यवहार का ओराप लगाया था। हरभजन ने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। इस शिकायत की वजह से हॉसलिन की नौकरी चली गई थी। हॉसलिन के अनुसार उन्हें एविएशन इंडस्ट्री में 30 साल का अनुभव है। वह 14500 घंटे उड़ान का अनुभव रखते हैं।

गौरतलब है कि हॉसलिन ने 13 दिसंबर 2017 को भज्‍जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्‍होंने अपनी शिकायत में 15 मिलियन यूएस डॉलर का दावा ठोका था, जो कि भारतीय राशि में करीब 97 करोड़ और 50 लाख रूपये होते हैं। साथ ही देरी के लिए दावे की रकम पर अठारह प्रतिशत ब्याज देने की गुजारिश भी की है। नोटिस में हरभजन सिंह और दो अन्य को 12 जून, 2018 को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। अगर तय तारीख पर हरभजन व अन्य या उनका वकील अदालत में पेश होकर अपना पक्ष नहीं रखते तो कोर्ट तीनों के खिलाफ एकतरफा फैसला सुना सकता है।

हुसैलिन का प्रतिनिधित्व कर रहे समित शुक्ला ने कहा कि नोटिस का दो आधार है। पहला कि जेट एयरवेज ने यात्रियों की 'गलत शिकायत' पर कार्रवाई की और बाद में हरभजन ने हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप के कारण पायलट को सेवा से हटा दिया गया। जेट प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, वहीं हरभजन से संपर्क नहीं हो सका। मामला काफी हाई प्रोफाइल है इस लिए कई दिनों तक सुर्खियों में भी रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत