न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1993 मुंबई बम धमाकों का आरोपी फारुख टकला गिरफ्त में, खुलेंगे कई राज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी और दाऊद इब्राहिम कासकर के करीबी फारुख टकला को उसके फरार होने के 25 सालों बाद दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 1:56:32

1993 मुंबई बम धमाकों का आरोपी फारुख टकला गिरफ्त में, खुलेंगे कई राज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी और दाऊद इब्राहिम कासकर के करीबी फारुख टकला को उसके फरार होने के 25 सालों बाद दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई है। उसे गुरुवार सुबह मुंबई लाया गया और पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय ले जाया गया। उन्हें रिमांड के लिए आज टाडा की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फारुक 1993 बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी है। कुछ लोग उसे दाऊद का दायां हाथ तक मानते हैं। सीबीआई को फारुक से काफी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

इंटरपोल ने 1995 में टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। उसे आखिरकार दुबई में धर दबोचा गया, जहां वह छिपा हुआ था और आज भारत लाया गया।
गौरतलब है कि 12 मार्च 1993 को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में कम से कम 257 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस दौरान करोड़ों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो गई थी। सीबीआई के मुताबिक, मुंबई धमाके 6 दिसंबर 1992 को हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों का बदला लेने के लिए किए गए थे।

mumbai bomb blast,farooq takla,dawood ibrahim,cbi

दाऊद ने जाहिर की थी सरेंडर की इच्छा

इस मामले में 27 दूसरे आरोपी भी हैं। पिछले साल सितंबर महीने में विशेष टाडा अदालत ने दो लोगों को मौत की सजा सुनाई थी जबकि अबू सलेम और एक दूसरे आरोपी को उम्रकैद की सजा हुई थी जबकि एक अन्य आरोपी को 10 साल की सजा हुई थी। वहीं पिछले दिनों दाऊद इब्राहिम के वकील ने दाऊद के हवाले से उसके सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की थी। दाऊद के वकील ने अपने बयान में कहा था कि दाऊद भारत आना चाहता है, लेकिन इसके पीछे उसने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में ही रखे जाने की शर्त रखी थी।

टकला की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब दो दिन पहले ही मशहूर आपराधिक वकील श्याम केसवानी ने ठाणे में कहा था कि दाऊद इब्राहिम कासकर सशर्त भारत लौटकर सुनवाई का सामना करना चाहता है लेकिन इसके पीछे उसने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में ही रखे जाने की शर्त रखी थी जिसको भारत सरकार ने खारिज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को टकला के प्रत्यर्पण के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बधाई दी। स्वामी ने ट्वीट कर कहा, "हमें फारुक टकला के सीबीआई की पकड़ में आने के लिए एनएसए डोभाल को बधाई देनी चाहिए। अब दाऊद दूर नहीं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत