न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के साइबर हमले से नहीं, मानवीय भूल से फेल हुई थी मुंबई पावर ग्रिड

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि ऐसे कोई सुबूत नहीं मिले है जिससे यह कहा जा सके कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे चीनी साइबर हमला था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 9:32:47

चीन के साइबर हमले से नहीं, मानवीय भूल से फेल हुई थी मुंबई पावर ग्रिड

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि ऐसे कोई सुबूत नहीं मिले है जिससे यह कहा जा सके कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे चीनी साइबर हमला था। यह मानवीय भूल की वजह से हुआ था। उधर चीन ने भी सफाई दी है कि यह पूरी तरह से अफवाह है। चीन ने खुद को साइबर हमले का शिकार बताया है।

आपको बता दे, अमेरिका की निजी कंपनी के अध्ययन में कहा गया कि चीन से जुड़े एक समूह ने मालवेयर के जरिए मुंबई की पावर ग्रिड प्रणाली को निशाना बनाया था। मालवेयर एक सॉफ्टवेयर है जिसे कंप्यूटर नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने के इरादे से तैयार किया जाता है। इस पर मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सफाई दी और कहा है कि मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है।

मानवीय भूल की वजह से हुआ था

सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले की दो टीमों ने जांच की है। इन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसा मानवीय भूल की वजह से हुआ था, साइबर हमले की वजह से नहीं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साइबर हमला हुआ था, लेकिन मुंबई में बिजली आपूर्ति से उसका कोई संबंध नहीं था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'साइबर हमले हमारे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के भार प्रेषण केंद्रों पर हुए। हालांकि, मालवेयर हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं पहुंच सका। महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सूचित किया कि मुंबई में उनके पर्यवेक्षी नियंत्रण और डाटा अधिग्रहण (SCADA) पर साइबर हमले हुए।'

चीन ने कही ये बात

भारत के पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चीन की कंपनी की तरफ से साइबर हमला किए जाने की सूचना आने पर चीन ने सफाई दी है कि यह पूरी तरह से अफवाह है। नई दिल्ली स्थित चीन के दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि इस संबंध में पूरी तरह से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। चीन ने मीडिया में प्रकाशित खबरों को गैर जिम्मेदाराना भी करार दिया है। चीन ने खुद को साइबर हमले का शिकार बताते हुए इस बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने की अपील की है ताकि इस तरह की स्थिति से निबटा जा सके।

आपको बता दे, मुंबई में 12 अक्टूबर को ग्रिड के ठप होने से व्यापक स्तर पर बिजली गुल हो गई थी। ट्रेनें जहां थी, वहीं रुक गईं और कोविड-19 महामारी के कारण जो लोग घरों से काम कर रहे थे, उनका कामकाज प्रभावित हुआ था। जरूरी सेवाओं के लिए बिजली चालू में होने में तकरीबन दो घंटे का समय लगा था। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत