न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान!! एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट खुलवाना, नुकसान का सौदा

एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट खुलवाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jun 2019 9:15:20

सावधान!! एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट खुलवाना, नुकसान का सौदा

एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट खुलवाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरहसल, अक्सर हम बिना किसी जरुरत के एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट खुलवा लेते है। परिणाम स्वरूप कुछ दिनों बाद हम उस अकाउंट को मेंटेन नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक से ज्‍यादा अकाउंट खोलने पर आपको कैसे उसका नुकसान उठाना पड़ता है।

रखना पड़ता है मि‍नि‍मम बैलेंस

सेविंग अकाउंट में बैंक की ओर से मि‍नि‍मम बैलेंस रखने का प्रावधान होता है। ऐसा न करने पर बैंक आपसे पेनल्टी वसूलता है। कई बैंकों में मि‍नि‍मम बैलेंस की सीमा 10,000 रुपए है। ऐसे में अगर आपके पास दो से ज्यादा अकाउंट हैं तो आपकी टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि आम आदमी के लिए सेविंग अकाउंट में 20,000 रुपए जमा रखना काफी मुश्किल है। अकाउंट को मेंटेन करने की सबसे बड़ी परेशानी का सामना नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा उठाना पड़ता है। उनका एक सैलरी अकाउंट और दूसरा पर्सनल सेविंग अकाउंट होता है। ऐसी स्तिथि में दोनों अकाउंट में मि‍नि‍मम बैलेंस को मेन्टेन करना बड़ा मुश्किलों वाला साबित होता है।

rules for opening bank account,bank account,bank account details,bank account opening,minimum balance,interest on saving,news,news in hindi

टैक्स जमा करने में आती है दिक्कते

ज्यादा बैंकों में अकाउंट होने से टैक्स जमा करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कागजी कार्रवाई में भी अधिक माथापच्ची करनी पड़ती है। साथ ही इनकम टैक्स फाइल करते समय सभी बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां रखनी पड़ती है। अक्‍सर उनके स्टेटमेंट का रिकॉर्ड जुटाना काफी पेचीदा काम हो जाता है।

भारी पड़ती है सालाना मेंटनेंस फीस और सर्विस चार्ज

कई अकाउंट होने से आपको सालाना मेंटनेंस फीस और सर्विस चार्ज देने होते हैं। क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा अन्य बैंकिंग सुविधाओं के लिए भी बैंक आपसे पैसे चार्ज करता है। तो यहां भी आपको काफी पैसों का नुकसान उठाना पड़ता है।

rules for opening bank account,bank account,bank account details,bank account opening,minimum balance,interest on saving,news,news in hindi

मिलता है कम ब्याज

एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट होने से आपको कम ब्‍याज के रूप में भी नुकसान उठाना पड़ता है। यानी एक से ज्‍यादा अकाउंट होने से आपका बड़ा अमाउंट बैंकों में फंस जाता है। उस राशि पर आपको ज्यादा से ज्यादा 4 से 5 फीसदी ही सालाना रिटर्न मिलता है। जबकि आप उस पैसे को दूसरी योजनाओं में लगा सकते हैं। इससे आपको सालाना रिटर्न के तौर पर ज्‍यादा ब्‍याज मि‍लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका