न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Reliance AGM 2018 : टेलिकॉम के बाद अब DTH, ई-कॉमर्स और ब्रॉडबैंड में धमाल मचाने का किया ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर ( Jio Giga Fiber) को लांच कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jul 2018 12:50:20

Reliance AGM 2018 : टेलिकॉम के बाद अब DTH, ई-कॉमर्स और ब्रॉडबैंड में धमाल मचाने का किया ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर ( Jio Giga Fiber) को लांच कर दिया है। इस गिफ्ट के ऐलान के साथ ही कंपनी टेलिकॉम के बाद डीटीएच सेक्टर में भी धमाल मचा सकती है। इसके अलावा कंपनी ने ई-कॉमर्स सेक्टर में भी उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए कंपनी छोटे दुकानदारों के साथ टाईअप करेगी, जिसके जरिए लोगों के घरों तक सामान पहुंचाया जाएगा। Reliance Jio ने लॉन्च होने के महज दो साल के अंदर ही 200 मिलियन सब्सक्राइबर्स के आंकड़ें को छू लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम 2018 का 41वां संस्करण मुंबई के बिड़ला मातृश्री सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी की स्पीच को यूट्यूब समेत रिलायंस जियो के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा Jio के फेसबुक पेज पर भी संबोधन का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।

एजीएम के दौरान रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की खास बातें

- रिलायंस अगले साल तक अपनी ग्रोथ को डबल कर लेगा। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन भी देश के 15 राज्यों के 13500 गांवों मे किसानों की मदद के लिए काम कर रहा है--मुकेश अंबानी
- रिलांयस शुरू करेगा अपना ई-कॉमर्स वेंचर, किराना स्टोर्स से करेगा टाईअप
- जियो ने लांच किया मानसून फोन, 1500 में मिलेगा नई सुविधाओं के साथ फीचर फोन, अगस्त से होगा लांच।
- पहले मिलती थी एमबीपीएस की स्पीड, अब मिलेगी गीगाबाइट्स में इंटरनेट की स्पीड--ईशा अंबानी
- एक बॉक्स से मिलेंगी तीन सेवाएं- टीवी, ब्रॉडबैंड और फोन। किराया प्रति महीना 1 हजार रुपये से भी कम।
- रिलायंस ने लांच की देश के 1000 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस, जियो गीगा फाइबर के नाम से मिलेगी सेवा।
- जियोफोन के कस्टमर का आंकड़ा 25 करोड़ के पार चला गया है।
- 26312 करोड़ रुपये कंपनी ने किया भारत सरकार को कस्टम व एक्साइज ड्यूटी के तौर पर अदा जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- जियो और रिटेल से कंपनी का प्रॉफिट 2 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हुआ


हो सकता है इसका ऐलान


कंपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट, वॉयस कॉल और डीटीएच की सुविधा ग्राहकों को पूरे देश में शुरू करने जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों को हर महीने 1000 रुपये से कम खर्च करना होगा। कंपनी की यह एजीएम आज सुबह 11.30 बजे से मुंबई में शुरू होगी।

घर पर मिलेगी यह स्पीड


जियो घरों में ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए 100 एमबीपीएस की शुरुआती स्पीड से इंटरनेट सेवा देगा। इस कनेक्शन के जरिए व्हाट्सऐप जैसे अन्य ऐप के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा घर में उपभोक्ता लाइव टीवी देखने का मजा भी ले सकेंगे।

200 शहरों में शुरू होगी सेवा


रिलायंस ने इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिलायंस शुरू में देश के 200 से अधिक शहरों में इस सर्विस को शुरू करेगा। इन शहरों में 5 लाख से कम आबादी वाले शहर भी शामिल हैं।

अभी कई शहरों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट


जियो फिलहाल कई शहरों के चुनिंदा इलाकों में पायलट स्तर पर यह प्रोजेक्ट चला रहा है। जियो टेलिकॉम की तरह इस सेवा को भी शुरू के 6 महीने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रख सकता है, जिससे उसे ग्राहकों को जोड़ने में काफी आसानी होगी।

जियो के पहले से ग्राहकों को मिल सकती है सौगात


रिलायंस जियो का पहले से इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को सबसे पहले इस स्कीम से जोड़ेगा, जिनको कई तरह की छूट मिलेगी। पहले से ग्राहक होने के कारण कई तरह की औपचारिकताएं नहीं निभानी पड़ेगी। हालांकि यह सर्विस प्रीपेड न होकर के पोस्टपेड होगी, जिसके लिए ग्राहकों को बाद में पैसा चुकाना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल