न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tractor Rally: 100 से ज्यादा यूपी के किसान नेता नजरबंद, कई किसान नेताओं के ट्रैक्टर बीच रास्ते में रोके

मथुरा में, किसानों ने लगभग 30 मिनट तक यमुना एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इतना ही नहीं आगरा क्षेत्र में करीब 100 से अधिक किसान नेताओं को कथित तौर पर 'हाउस अरेस्ट' किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 11:31:20

Tractor Rally: 100 से ज्यादा यूपी के किसान नेता नजरबंद, कई किसान नेताओं के ट्रैक्टर बीच रास्ते में रोके

उत्तर प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सख्ती दिखाई है। आगरा बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की कड़ी जांच कर रही है। ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर जाने से रोका जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि फ्यूल स्टेशनों को प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। ट्रैक्टरों को डीजल नहीं देने को कहा गया है। रविवार को एटा में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रास्ते में रोक दिया। जिससे आगरा-बरेली राजमार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ। मथुरा में, किसानों ने लगभग 30 मिनट तक यमुना एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इतना ही नहीं आगरा क्षेत्र में करीब 100 से अधिक किसान नेताओं को कथित तौर पर 'हाउस अरेस्ट' किया गया है।

टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर 20000 ट्रैक्टर पहुंचे

आपको बता दे, कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को लंबी जिद्दोजहद के बाद आखिर पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दे दी। ट्रैक्टर रैली की इजाजत मिलने के बाद सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर तैयारियां जोरों पर हैं। पंजाब और हरियाणा से ट्रैक्टरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बता दे, 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर रैली निकाल सकेंगे। सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा गया है कि सिंघु बार्डर पर 62 किलोमीटर, गाजीपुर बार्डर पर 46 किलोमीटर व टीकरी बार्डर पर 63 किलोमीटर के दायरे में रैली निकालने की इजाजत दी गई है। तीनों बार्डरों से परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट दिल्ली में होगा। उक्त इलाके दिल्ली की सीमा से सटे हैं। खबर है कि रविवार की रात तक टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर करीब 20000 ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं। किसान नेताओं का दावा है कि 26 जनवरी की सुबह तक एक लाख ट्रैक्टर आ जाएंगे।

रास्ते में रोके गए ट्रैक्टर

चिल्ला बॉर्डर पर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे हजारों कार्यकर्ता आगरा क्षेत्र से रविवार शाम तक चिल्ला बॉर्डर तक पहुंचने थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है। जो लोग किसी तरह अपने ट्रैक्टरों से घरों से निकल आए उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।

योगी की नोएडा यात्रा में करेंगे विरोध

योगेश सिंह ने कहा कि हम यूपी सरकार के इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर हमारे कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है, तो हम सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की नोएडा यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन और सड़कों जाम करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष, राजवीर लवानिया ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह उन्हें 20 ट्रैक्टर और 200 किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना था। उन्हें कथित तौर पर पुलिस ने उनके आवास के बाहर रोक दिया।

राजवीर लवानिया ने कहा कि पुलिस आगरा के सैकड़ों किसानों को दिल्ली की सीमा तक पहुंचने से नहीं रोक पाएगी। यदि पुलिस हमें ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं देती है, तो हम निजी वाहनों या बसों से जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया