न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून सत्र कल से, विपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को खत लिखकर की ये अपील

विपक्षी दलों के नेताओं ने आज लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को एक पत्र लिख कर कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान उभरी प्रवृत्ति पर काबू नहीं पाया गया तो यह देश के संवैधानिक लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 10:17:21

मॉनसून सत्र कल से, विपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को खत लिखकर की ये अपील

विपक्षी दलों के नेताओं ने आज लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को एक पत्र लिख कर कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान उभरी प्रवृत्ति पर काबू नहीं पाया गया तो यह देश के संवैधानिक लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है।

उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने संविधान तथा नियमों की गरिमा को कम किया जिससे संसद तथा आसन की गरिमा कम हुयी। उन्होंने लोकसभाध्यक्ष से पूछा कि क्या उन्होंने सदन के नेता को भी पत्र लिखकर ऐसी '' प्रवृत्ति पर पूर्ण रोक लगाने को कहा है। प्रधानमंत्री सदन के नेता हैं।

बता दे, सुमित्रा महाजन ने पिछले हफ्ते विपक्षी दलों को पत्र लिखकर संसद में लगातार व्यवधान पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की भी अपील की थी। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि बजट सत्र के दौरान संविधान और नियमों के प्रति '' पूरा अनादर देखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से जिस तरह से निपटा गया , वह चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, ''... बजट सत्र एक और प्रवृत्ति का गवाह था , ... अगर काबू नहीं पाया गया तो हमारे संवैधानिक लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा। इस पत्र पर लोकसभा की विभिन्न विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कांग्रेस , माकपा , समाजवादी पार्टी, राकांपा, आईयूएमएल, भाकपा, राजद आदि शामिल हैं।

हस्ताक्षर करने वालों में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया , भाकपा के मोहम्मद सलीम, सपा के धर्मेंद्र यादव, राकांपा नेता तारिक अनवर , आप नेता भगवंत मान और भाकपा के सी एन जयदेवन शामिल हैं। उन्होंने बजट पारित कराने के तरीके पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह " बिना किसी बहस या चर्चा के " पारित किया गया था। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पक्ष द्वारा नियमों और संविधान की पूरी तरह से उपेक्षा से अध्यक्ष और सदन की गरिमा में वृद्धि नहीं हुयी। एक के बाद एक तेरह दिनों तक सदन को अविश्वास प्रस्ताव की स्वीकार्यता पर निर्णय नहीं लेने दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद