न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा में गूंजा देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड, अमित शाह के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा

अमित शाह के भाषण के दौरान राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को चेतावनी देनी पड़ी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 3:04:24

लोकसभा में गूंजा देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड, अमित शाह के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा

बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह आज सदन में किसानों के मुद्दे पर बोलते हुये कहा कि 2022 तक किसानों का आय दोगुनी हो जायेगी। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने कृषि बजट 75 प्रतिशत बढ़ाया है। 2014 से 2018 के बीच 2 लाख 11 हजार 294 हजार करोड़ रुपए बजट किया। हमारी सरकार कृषि को बढ़ावा दे रही है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। मोदी सरकार ने धान का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया। हालांकि अमित शाह के भाषण के दौरान राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को चेतावनी देनी पड़ी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सभापति नायडू ने कहा कि हम देवरिया कांड पर कल चर्चा करेंगे। विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से 10 मिनट के लिए राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया है।

मानसून सत्र 10 अगस्त को खत्म हो जाएगा

- संसद का मानसून सत्र 10 अगस्त को खत्म हो जाएगा। ऐसे में सरकार के पास महत्वपूर्ण विधेयकों को पास करवाने के लिए बहुत कम समय बचा है। उसकी पूरी कोशिश इसी सत्र में एससी/एसटी बिल को पास करवाने की है ताकि दलितों, महा दलितो के बीच यह संदेश जा सके कि सरकार उनके खिलाफ नहीं है जैसा कि विपक्ष द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।

- इसके अलावा सरकार ओबीसी आयोग वाले बिल को भी पास करवाने की जुगत में है।
- वहीं एनआरसी, मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दे को विपक्ष पूरी तरह से भुनाना चाहता है। वह सरकार को अपना बचाव करने का कोई मौका देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।

देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड को लेकर हंगामा

- संसद भवन की कार्रवाई शुरू हुई तो विपक्ष ने देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड को लेकर खूब हंगामा किया।

- हाल ही में सामने आए मुजफ्फरपुर और देवरिया बालिका गृह के यौन शोषण की घटनाओं ने सरकार को बैकफुट पर लाकर खड़ा दिया है।

- संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन्हीं सब मुद्दों को देखते हुए संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आज भाजपा सांसदों ने संसदीय दल की बैठक की। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अनंत कुमार हेगड़े और अर्जुन राम मेघवाल के अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत