न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने जताई चिंता, कहा - लॉकडाउन के कालखंड का प्रभाव अभी भी है

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर चिंता जताई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Sep 2020 11:50:54

प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने जताई चिंता, कहा - लॉकडाउन के कालखंड का प्रभाव अभी भी है

लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूर के रोजगार पर संकट गहराया हुआ हैं। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा इसको लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन वे नाकाफी हैं। इसी ओर इशारा करते हुए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर चिंता जताई हैं। कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई हैं जिसके पहले दिन गुरुवार को संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभी और कार्य करने को लेकर केंद्र और प्रदेश की ओर इशारा किया।

उन्होंने चिंता जताई कि अभी भी इस दिशा में काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कालखंड का प्रभाव अभी भी है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में हमको काम करना है।

शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए कार्य करना है। आत्मनिर्भरता का भाव समाज में उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का कानपुर प्रान्त में अच्छा काम हुआ है, इसको और बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि लॉकडाउन में कानपुर प्रान्त में स्वयंसेवकों की तरफ से व्यक्तिगत रूप से कई प्रेरणादायी कार्य किए गए। संघ के अतिरिक्त समाज में कई सामाजिक संगठनों, मठ, मंदिरों, गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किए।

संघ प्रमुख ने कहा कि कोरोना कालखंड में एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई है। संघ के कार्यकर्ताओं को ऐसी सज्जन शक्ति से संपर्क करना चाहिए। स्वयंसेवकों को यह स्मरण रहना चाहिए कि हमने यह कार्य प्रचार के लिए नहीं किया है।

हमारा कार्य हमने समाज के लिए अपना दायित्व समझ के किया है। उन्होंने कानपुर प्रांत में संस्कार उत्पन्न करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर उपवास, कुटुंब प्रबोधन की दृष्टि से परिवारजन का एक साथ भोजन कार्यक्रम और प्रत्येक प्रकृति प्रेमी परिवार की ओर से पर्यावरण की दृष्टि से हवन कार्यक्रम की भी सराहना की। संघ प्रमुख यहां पर 12 सितंबर तक रहेंगे और अलग-अलग विषयों को लेकर चर्चा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें