न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना पर भागवत का बयान चिंताजनक : असदुद्दीन ओवैसी

आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि उनका संगठन अपने सदस्यों को तीन दिन में सेना की तरह तैयार कर सकता है जबकि सेना को तैयार करने के लिए छह से सात महीने लगेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 9:03:49

सेना पर भागवत का बयान चिंताजनक : असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान को चिंताजनक बताया जिसमें भागवत ने कहा था कि आरएसएस तीन दिन में सेना खड़ी कर सकता है। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि इस संदेश को गहनता से देखने की जरूरत है क्योंकि इसके कई अर्थ निकलते हैं। उन्होंने भागवत से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि एक सांस्कृतिक संगठन अपने सदस्यों को सैन्य प्रशिक्षण कैसे दे सकता है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि उनका संगठन अपने सदस्यों को तीन दिन में सेना की तरह तैयार कर सकता है जबकि सेना को तैयार करने के लिए छह से सात महीने लगेगा।

ओवैसी ने कहा, "कोई कैसे किसी कैडर की तुलना भारतीय सेना से कर सकता है। देश के लिए जान देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों से किसी की तुलना नहीं हो सकती।"

एमआईएम नेता ने कहा, "क्या वह जानते हैं कि भारतीय सैनिक तैयार करने के लिए किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।"

ओवैसी ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख अपनी क्षमता को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो उन्हें सीमा पर जाकर उनका नेतृत्व करना चाहिए।

जम्मू में सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने कहा, "हमने पिछले आतंकवादी हमलों से सीख नहीं ली।"

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने 2003 में सुंजुवान में हमला किया था और इसके बाद पठानकोट, उरी और नगरोटा हमलों से भी सबक नहीं लिया गया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूछा कि इन बातों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने पूछा कि क्या यह खुफिया ब्यूरो की भी असफलता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सात सैनिक शहीद हो गए, जिनमें पांच कश्मीरी मुस्लिम थे, भारतीय और कश्मीरी मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले टीवी चैनल अब चुप क्यों हैं।

ओवैसी ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी जम्मू हमले पर कोई ट्वीट नहीं किया।

जम्मू व कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा पाकिस्तान से बातचीत करने की बात पर उन्होंने कहा कि इस पर मोदी को प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "जम्मू व कश्मीर में भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के गठबंधन वाली सरकार है। जब उनके मुख्यमंत्री ने यह मांग उठाई है तो भाजपा को बताना चाहिए कि उसका क्या विचार है।"

मंगलवार को रामराज्य रथ यात्रा के शुरू होने पर ओवैसी ने कहा कि यह सब लोगों का ध्यान रोजगार, जीएसटी, बढ़ते आतंकवादी हमलों से हटाने के लिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत