न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या खत्म हो जाएगा 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन? मोदी सरकार ने बनाई ये योजना

देशवासियों के साथ ही इन तमाम सवालों पर सरकारों में भी मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस मसले पर चर्चा कर चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 9:33:24

क्या खत्म हो जाएगा 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन? मोदी सरकार ने बनाई ये योजना

कोरोना के खिलाफ देश में लागू संपूर्ण लॉकडाउन को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। वहीं, दूसरी तरफ इस वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह 21 दिनों का लॉकडाउन आगे भी चलेगा? क्या देशवासी अपने घरों से बाहर आ पाएंगे या उन्हें आगे भी लॉकडाउन जैसे हालात से ही गुजरना पड़ेगा।

देशवासियों के साथ ही इन तमाम सवालों पर सरकारों में भी मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस मसले पर चर्चा कर चुके हैं। मुख्यमंत्रियों से बैठक में ये भी कहा गया था कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लॉकडाउन पर प्लान भेजा जाए। इस तरह की तमाम जानकारियों का मूल्यांकन करने के बाद केंद्र सरकार बाकायदा एक खाका बनाने की तैयारी में है कि आखिर लॉकडाउन पर आगे क्या किया जाए।

ऐसे में केंद्र सरकार लॉकडाउन के रिजल्ट से संतुष्ट है और तमाम पहलुओं पर विचार कर हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है। ऐसे में खबर है कि सरकार लॉकडाउन को अलग-अलग फेज में हटाएगी। यानी जैसे 24 मार्च की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक साथ 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था, उस तर्ज पर 14 अप्रैल के बाद पूरे देश से एक साथ लॉकडाउन खत्म होने की संभावना नहीं है।

coronavirus,coronavirus lockdown,modi government,covid 19,covid 19 india cases,news,hindi news

सरकार की है ये योजना

लॉकडाउन को लेकर सरकार की योजना ये है कि जो इलाके कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वहां लॉकडाउन जारी रखा जाए। यानी देश के वो इलाके जहां-जहां से कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं और भविष्य में वहां कोरोना के फैलने की आशंका है वैसे इलाकों में लॉकडाउन जारी रखने की सरकार की योजना है।

धारा 144 रहेगी लागू

ऐसे में 14 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में लॉकडाउन खत्म कर दिया जाए और धारा 144 को लागू रखा जाए ताकि भीड़ के जमा होने पर लगाम लग सके और कोरोना के फैलने का खतरा लॉकडाउन के बाद भी न बढ़े।

रेल और हवाई सेवा 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगी रोक

रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी सरकार ने मंथन किया है। सूत्रों के मुताबिक, रेल और हवाई सेवा पर रोक 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकती है। जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल तक ये दोनों सेवाएं बंद रखी जा सकती हैं। इसके अलावा बस सेवा भी बंद रखने का भी प्लान है। प्राइवेट गाड़ियों पर भी रोक जारी रखने की योजना है।

फंसे लोगों को जाने की मिलेगी इजाजत?

अचानक लॉकडाउन होने के चलते बहुत ऐसे लोग हैं जो जहां थे वहीं फंसे हुए हैं। इनमें कई लोग अपने परिवारों से भी दूर हो गए हैं। लिहाजा, ऐसे लोगों के लिए सरकार की योजना स्पेशल पास देने की है। सरकार का प्लान है कि ऐसे लोगों के मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें स्पेशल पास देकर अपने-अपने घर जाने की इजाजत दी जाए।

इन तमाम मसलों पर राज्य सरकारों का एक्शन प्लान आना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के आखिर तक जिला प्रशासन के मूल्यांकन के आधार पर सभी राज्य अपनी-अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे, जिसके आधार पर मोदी सरकार रोडमैप तैयार करेगी।

हालांकि, ये बात लगभग तय मानी जा रही है कि 14 अप्रैल को भले ही 21 दिन के लॉकडाउन की समयसीमा पूरी हो रही हो लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि उसके बाद भी पूरे देश को लॉकडाउन से राहत मिल जाए। साथ ही अगर कहीं लॉकडाउन हटाया भी जाता है तो एहतियात के तौर पर ऐसे इलाकों में धारा 144 लागू रखी जा सकती है ताकि कोरोना के खिलाफ चल रही देश की जंग कमजोर न पड़ सके।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने PM मोदी से की अपील, 2 हफ्ते और बढ़ाया जाए लॉकडाउन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 15 अप्रैल को समाप्त हो रहे 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विस्तार किया जाए। उन्होंने 2 और सप्ताह तक लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। उन्होंने BCG रिपोर्ट से एक संदर्भ लिया है, जिसमें सुझाव दिया गया कि भारत में 3 जून तक लॉकडाउन अच्छा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इसे आगे भी जारी रखा जाए क्योंकि कोरोना वायरस से जंग में भारत के पास यही एक हथियार है। उन्होंने कहा कि अगर इससे इकोनॉमी का कोई नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई कर ली जाएगी लेकिन जानें गईं तो उन्हें नहीं लौटाया जा सकता।

नोएडा में 30 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144

बता दे, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के फैसले को सफल बनाने के लिए नोएडा में धारा 144 को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसका उल्लंघन होने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर