Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन पर मोदी सरकार की चौथी डिजिटल स्ट्राइक, 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन

मोदी सरकार ने मंगलवार को चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। मोदी सरकार ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 43 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Nov 2020 7:14:33

चीन पर मोदी सरकार की चौथी डिजिटल स्ट्राइक, 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन

मोदी सरकार ने मंगलवार को चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। मोदी सरकार ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 43 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। केंद्र ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69A के तहत ये बैन लगाया है। बैन की गईं 43 ऐप्स में से 14 डेटिंग, 8 गेमिंग ऐप्स, 6 बिजनेस और फाइनेंस और एक इंटरटेनमेंट ऐप है। बैन किए गए ऐप्स में कुछ पुराने ऐप हैं, लेकिन ज़्यादातर ऐप्स ऐसे हैं जो सपोर्टिव ऐप के तौर पर काम करते हैं। Ali Baba के कुछ ऐप्स पहले भी बैन किए गए थे, लेकिन इस बार भी Ali Baba के कुछ सपोर्टिंग ऐप्स को बैन किया गया है। इनमें AliSuppliers, AliExpress और AliPay Cashier जैसे ऐप्स शामिल हैं। अलीबाबा ग्रुप के कुछ प्रमुख ऐप, शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप स्नैक वीडियो, बिजनेस कार्ड रीडर ऐप कैम कार्ड, ट्रक और ड्राइवर एग्रीगेटर लालमूव आदि कुछ प्रमुख ऐप हैं जो इस बार ब्लॉक किए गए हैं।

टिकटॉक के बाद एक और पॉपुलर ऐप पर स्नैक वीडियो एक्शन

चीनी ऐप टिकटॉक को बैन कर चुकी केंद्र सरकार ने अब पॉपुलर चैट ऐप स्नैक वीडियो को बैन किया है। ये सिंगापुर बेस्ड चाइनीज सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। टिकटॉक बैन होने के बाद यूजर्स के लिए ये सबसे बड़ा ऑप्शन बनी और महज 2 महीनों के अंदर करीब 5 करोड़ यूजर्स बढ़ गए। सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं।

इन 43 ऐप्स को किया गया बैन

- अली सप्लायर्स मोबाइल ऐप

- अली बाबा वर्कबेंच

- अली एक्सप्रेस- स्मार्टर शॉपिंग, बेटर लिविंग

- अलीपे कैशियर

- लालामोव इंडिया- डिलीवरी ऐप

- ड्राइव विद लालामोव इंडिया

- स्नैक वीडियो

- कैमकार्ड- बिजनेस कार्ड रीडर

- कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न)

- सोल- फॉलो द सोल टु फाइंड यू

- चाइनीज सोशल- फ्री ऑनलाइन डेटिंग वीडियो ऐप एंड चैट

- डेट इन एशिया- डेटिंग एंड चैट फॉर एशियन सिंगल्स

- वी डेट- डेटिंग ऐप

- फ्री डेटिंग ऐप- सिंगल, स्टार्ट योर डेट

- एडोर ऐप

- ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप

- ट्रूली एशियन- डेटिंग ऐप

- चाइना लव- डेटिंग ऐप फॉर चाइनीज सिंगल्स

- डेट माई एज- चैट, मीट, डेट

- एशियन डेट

- फ्लर्ट विश

- गाइज ओनली

- ट्यूबिट

- वी वर्क चाइना

- फर्स्ट लव लाइव - सुपर हॉट लाइव ब्यूटीज लाइव ऑनलाइन

- रेला - लेस्बियन सोशल नेटवर्क

- कैशियर वॉलेट

- मैंगो टीवी

- एमजी टीवी - ह्यूमन टीवी ऑफिशियल टीवी ऐप

- वी टीवी - टीवी वर्जन

- वी टीवी - सी ड्रामा के ड्रामा एंड मोर

- वी टीवी लाइट

- लकी लाइव- लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप

- टाओवाओ लाइव

- डिंग टॉक

- आइडेंटिटी वी

- आइसोलैंड 2 : ऐशेज ऑफ टाइम

- बॉक्सस्टार (अर्ली एक्सेस)

- हीरोज इवोल्वड

- हैप्पी फिश

- जेलिपॉप मैच : डेकोरेट यूअर ड्रीम आइसलैंड

- मंचकिन मैच : मैजिक होम बिल्डिंग

- कॉनक्विस्ता
केंद्र ने 4 बार ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया

- पहली बार सरकार ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिए थे। तब भी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था। गलवान झड़प के बाद ये फैसला लिया गया।
- 27 जुलाई को भी 47 ऐप बैन किए गए थे। सरकार ने यह कदम तब उठाया था, जब लद्दाख में तनाव बढ़ रहा था और चीनी सैनिकों ने दो बार घुसपैठ की कोशिश की थी।
- 2 सितंबर को सरकार ने पबजी समेत 118 ऐप्स को बैन किया था। पबजी को 17।5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
- अब 24 नवंबर को एक बार फिर सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स बैन की हैं। केंद्र ने यह फैसला इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर की गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया है।

148 दिनों में 267 ऐप्स बैन किए गए

गलवान झड़प 15 जून को हुई थी। चीन को कड़ा संदेश देने और उस पर दबाव बनाने के लिए सरकार ने पहली बार चीनी ऐप्स बैन किए। इसके बाद 148 दिन के भीतर 267 ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है और इनमें ज्यादातर ऐप चाइनीज हैं। ट्रम्प ने भी किया था चीनी ऐप्स को बैन, पर बाइडेन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने 18 सितंबर को वीचैट और टिकटॉक जैसे चीनी ऐप्स को बैन किया था। 20 सितंबर से यह बैन लागू होना था और 12 नवंबर को पूरी तरह से ऐप्स को बंद किया जाना था, लेकिन मामला अदालतों में उलझा रहा। ट्रम्प प्रशासन अक्टूबर में भी प्रयास कर रहा था कि बैन लागू रहे। हालांकि, अब चुनाव के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस वजह से यह बैन फिलहाल प्रभावी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका