न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में मोदी सरकार करने जा रही है बड़े बदलाव, मिलेंगे नौकरी के मौके

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 June 2019 10:49:01

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में मोदी सरकार करने जा रही है बड़े बदलाव, मिलेंगे नौकरी के मौके

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बाध्यता को खत्म कर दिया है। जिसकों लेकर मंत्रालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकार का यह कदम देश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या रिन्यू कराने के लिए 8वीं पास शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रहेगी। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 के नियम 8 के तहत ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइवर ​बनने के लिए कक्षा 8 पास होना जरूरी है। सरकार के इस फैसले से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे और यह निर्णय परिवहन के क्षेत्र में लगभग 22 लाख ड्राइवरों की कमी को पूरा करेगा। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को तुरंत फायदा होगा जो 8वीं पास नहीं होने के कारण अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करा पा रहे हैं।

जल्द जारी होगी अधिसूचना

मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया कि केंद्रीय मोटर वाहन 1989 के अनुच्छेद 8 में संशोधन करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की गई है और इस संबंध में एक मसौदा तैयार कर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। हालाकि, मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सड़क सुरक्षा के नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कम पढ़े लिखे लोगों को ट्रेनिंग के जरिए सड़क सुरक्षा के नियम बताए जाएंगे। बयान में यह भी कहा गया कि मंत्रालय ने इसके साथ ही ड्राइवरों की ट्रेनिंग व स्किल टेस्टिंग पर भी जोर दिया है ताकि सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाले हर व्यक्ति के लिए कड़ा स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से छूट देने की सिफारिश की थी। अनिवार्य योग्यता के नियम की वजह से मेवात क्षेत्र के 20 हजार से ज्यादा चालकों के लाइसेंसों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर