न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब मात्र 1 रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

महिलाओं की हाइजीन समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने आज से सैनिटरी नैपकिन के दामों में कटौती की है। सरकार अब महिलाओ को सिर्फ 1 रुपये में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 6:00:42

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब मात्र 1 रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

महिलाओं की हाइजीन समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने आज से सैनिटरी नैपकिन के दामों में कटौती की है। सरकार अब महिलाओ को सिर्फ 1 रुपये में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराएगी। पहले 4 पैड वाले एक पैड के पैकेट का दाम 10 रुपये हुआ करता था अब आज यानि मंगलवार से सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा। ज़ी मीडिया से बातचीत में रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि सरकार ने महिलाओं की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। मांडविया ने बताया कि बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन की सुविधा जन औषधि केंद्रों पर आज से यानी कि 27 अगस्त से मात्र एक रुपये प्रति पैड की दर से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि, हम आज से ओक्सो बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन एक रुपये में पेश कर रहे है।

जन औषधि "सुविधा" ब्रांड नाम से ये नैपकिन देशभर के 5,500 जन औषधि केंद्रों में उपलब्ध होगा। कीमत में 60 फीसद की कटौती के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने भाजपा की और से आम चुनाव 2019 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को 100 दिन पूर्ण होने के पहले पूरा किया है। वर्तमान में विनिर्माता उत्पादन लागत पर सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति कर रहे है। इसलिए हम नैपकिन के खुदरा मूल्य को नीचे लाने के लिए सब्सिडी देंगे।

महिलाओ को सशक्त बनाने में सरकार की इस पहल से जन औषधि सुविधा सैनिटरी पैड की बिक्री में दोगुना उछाल की उम्मीद सरकार को है तो साथ ही मांडविया ने कहा कि हम गुणवत्ता, किफायत मूल्य और पहुंच पर ध्यान दे रहे है। तो साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इन सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकिन की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम तक उठाएगी।

गौरतलब है कि सैनिटरी नैपकिन की योजना की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई थी, वही मई 2018 से इन्हें जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध कराया गया था। पिछले एक साल में जन औषधि केंद्रों से करीब 2.2 करोड़ सैनिटरी नैपकिन बिके है। बता दे कि बाजार में सैनिटरी नैपकिन का औसत दाम 6 से 8 रुपये के बीच है।

ऐसे में सरकार की इस पहल से महिलाओं को काफी फायदा होने वाला है। क्योंकि अब देश की आधी आबादी यानी कि तमाम महिलाएं सस्ते पैड की खरीद कर खुद को बीमारियों से बचा पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी