न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारवाई : डॉक्टरों से मारपीट करने वालों की अब खैर नहीं, मिलेगी 10 साल की सजा

मोदी सरकार जल्द अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 9:31:30

कारवाई : डॉक्टरों से मारपीट करने वालों की अब खैर नहीं, मिलेगी 10 साल की सजा

मोदी सरकार जल्द अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने वाली है। अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों को दंडित करने के लिए 10 साल की सजा का मसौदा तैयार किया गया है। सरकार बहुत जल्द इस मसौदा विधेयक को अंतिम रूप दे सकती है। इस विधेयक को लाने से पहले इस पर आम लोगों की राय भी ली जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस मसौदे को मंजूरी दे दी गई है।

स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने बताया कि इसमें डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मचारी, मेडिकल छात्र, अस्पताल में सेवा देने वाले सभी कर्मचारी और एंबुलेंस चालक को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस मामले में काफी समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब विधेयक के तौर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लोगों की राय जानने के बाद जल्द ही इसे सार्वजनिक कर देंगे।

मोदी सरकार जिस मसौदे पर काम कर रही है उसमें क्लीनिकल प्रतिष्ठानों में डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों के साथ अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों को 3 से 10 साल की सजा के साथ 2 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसी के साथ अस्पताल में हिंसा करने वालों या अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को 6 महीने से लेकर 5 साल तक की कैद और 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये के बीच जुर्माना लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पश्चिम बंगाल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर पर हमला कर दिया था। इस हमले में डॉक्टर को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह