न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने माना- देश में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने होंगे

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस संकट को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को एक हलफनामा दायर किया गया है जिसमे माना गया है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 3:12:39

मोदी सरकार ने माना- देश में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने होंगे

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस संकट को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को एक हलफनामा दायर किया गया है जिसमे माना गया है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और बढ़ते मरीजों को देखते हुए बड़ी संख्या में मेक-शिफ्ट अस्पतालों की स्थापना करनी होगी। केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि देश में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में निकट भविष्य में मौजूदा अस्पतालों के अलावा कोरोना मरीजों के लिए अस्थाई मेक-शिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करना होगा। ताकि उनकी देखभाल की जा सके।

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि संकट की इस घड़ी में मरीजों की देखभाल में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की देखभाल करने की जरूरत है। सरकार की ओर से पूरी निष्ठा के साथ संरक्षण की कोशिशें की जा रही हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। बुधवार को एक दिन में 9638 नए संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। बीते सात दिन से देश में रोज 7 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। 2 जून को 8820, 1 जून को 7723, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364, 29 मई को 8138, 28 मई को 7254 और 27 मई को 7246 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

मजदूरों के वेतन मामले में SC की सख्ती

आपको बता दें कि गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के वेतन को लेकर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से अदलत में इस मामले में कहा गया है कि ये तो नौकरी देने वाले और करने वाले के बीच का मसला है। लिहाजा, इसमें हमारा दखल देना उचित नहीं। कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और फैसला 12 जून को सुनाया जाएगा। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस कौल ने कहा कि आप एक ओर तो ये दावा कर रहे हैं कि आपने कामगारों की जेब में पैसे डाले हैं। वो 20 हजार करोड़ रुपए आखिर कहां गए?

बता दे, महाराष्ट्र में अब तक यह वायरस 2 हजार 587 लोगों की जान ले चुका है। इसके बाद गुजरात में 1 हजार 122, मध्य प्रदेश में 371, पश्चिम बंगाल में 345, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 209, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की मौत हुई।

कर्नाटक में 53, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 34, बिहार में 25, हरियाणा में 23, केरल में 11, उत्तराखंड में आठ और ओडिशा में सात लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो, मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70% पहले से ही अन्य गं गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 74 हजार 860 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 25 हजार 872, दिल्ली में 23 हजार 645, गुजरात में 18 हजार 100, राजस्थान में 9 हजार 652, मध्य प्रदेश में 8 हजार 588 और उत्तर प्रदेश में 8,729 मामले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ