न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मॉब लिंचिंग, युवक को निर्वस्‍त्र कर पीटा, फिर चलती बस से फेंका

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 9:12:20

दिल्ली में मॉब लिंचिंग, युवक को निर्वस्‍त्र कर पीटा, फिर चलती बस से फेंका

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में बिहार के सारण में इसुआपुर के उसरी गांव में बच्चाचोर होने के आरोप में छपरा शहर के पांच युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। इसुआपुर थाने के उसरी गांव में ग्रामीणों ने 5 संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पिटाई कर दी और घंटों तार के पेड़ से बांध कर रखा। वही दिल्ली में कुछ दिन पहले एक दिव्यांग गर्भवती महिला को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने अपने गुस्से का शिकार बना दिया था वही अब एक और मामला दिल्ली से सामने आया है जहां एक युवक लोगों के हत्‍थे चढ़ गया।

इस बार वारदात डीटीसी (DTC) की एक बस (Bus) में हुई। जिसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले भीड़ ने युवक की पिटाई की और फिर बाद में उसकी शर्ट उतरवा दी। भीड़ को शक था कि युवक बस में मौजूद लोगों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और युवक की चलती बस में ही जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक लोगों से गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में भीड़ ने उसे पेंट उतारने के लिए कहा तो वह लोगों के हाथ जोड़ता रहा लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसे निर्वस्‍त्र कर चलती बस से बाहर फेंक दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस (Police) हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वीडियो की जांच की जा रही है और जहां पर वारदात हुई उस जगह की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके बाद उस रूट पर चलने वाले बस चालकों और कंडक्टरों से पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह वारदात गत गुरुवार को हुई थी।

इससे कुछ ही दिन पहले दिल्ली के मंडावली इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ बच्चा चोरी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने बेरहमी से मारपीट की थी। महिला गर्भवती होने के साथ ही मूक और बधिर भी है। इस दौरान महिला गंभीर तौर पर घायल हो गई थी। बाद में पुलिस को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा था कि मामले में क्या कार्रवाई की गई और कितने आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत