न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र विधानसभा में जुटे सभी विधायक, शपथ ग्रहण शुरू, सुप्रिया सुले ने अजित पवार की अगवानी की

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रहे सियासी भूचाल के बीच आज नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो रही है। ठाकरे परिवार जो पर्दे के पीछे रहकर राजनीति चलाता था अब वह फ्रंटफुट पर आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Nov 2019 8:58:14

महाराष्ट्र विधानसभा में जुटे सभी विधायक, शपथ ग्रहण शुरू, सुप्रिया सुले ने अजित पवार की अगवानी की

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रहे सियासी भूचाल के बीच आज नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो रही है। ठाकरे परिवार जो पर्दे के पीछे रहकर राजनीति चलाता था अब वह फ्रंटफुट पर आ गया है। तकरीबन एक महीने तक चली उठापटक के बाद अब उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। गुरुवार देर शाम उद्धव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। बता दें कि उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा। यानी उद्धव को बहुमत साबित करने के लिए सात दिन का समय मिला है।

वही महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलंबकर सभी 288 विधायकों को भी पद-गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने विधानसभा में सभी विधायकों की अगवानी की। सुप्रिया अपने भाई अजित पवार के गले भी लगीं और कहा कि न तो पार्टी में और न ही परिवार में कोई अनबन है। उन्होंने कहा कि परिवार में अनबन हो सकती है लेकिन अलगाव नहीं। हम दोनों की बात की जाए तो वे मेरे भाई हैं और हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है। विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी सुप्रिया ने स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया।

विधानसभा पहुंची शिवसेना के वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे ने कहा कि हमें काफी खुशी है कि आखिर बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा होने जा रहा है। महा विकास अघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे रहेंगे। शरद पवार के बताए रास्ते और सोनिया गांधी के साथ के चलते अब हम महाराष्ट्र के लिए बेहतर काम कर सकेंगे।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत