Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन पर पीछे हटा मंत्रालय, कहा - 2021 से पहले नहीं आ सकती

कोरोना वैक्सीन को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीच आपसी सामंजस्य नहीं दिख रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 10:46:25

कोरोना वैक्सीन पर पीछे हटा मंत्रालय, कहा - 2021 से पहले नहीं आ सकती

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीच आपसी सामंजस्य नहीं दिख रहा है। हालांकि मंत्रालय ने अपने जारी किए गए प्रेस रिलीज से वो बयान हटा लिया है, जिससे दोनों के बीच असहमति दिख रही थी। मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने जारी प्रेस रिलीज में कहा था कि COVAXIN और ZyCov-D के साथ-साथ दुनिया भर में 140 वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में से 11 ह्यूमन ट्रायल के दौर में हैं, लेकिन इनमें से किसी भी वैक्सीन के 2021 से पहले बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए तैयार होने की संभावना नहीं है। हालांकि प्रेस रिलीज से 'इनमें से कोई भी वैक्सीन 2021 से पहले बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए तैयार होने की संभावना नहीं है' बात हटा ली गई है।

बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा इस साल 15 अगस्त को वैक्सीन लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि वैक्सीन को लेकर ICMR के दावे पर कई संगठन और विपक्ष ने सवाल खड़े किए थे।
ICMR के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने दो जुलाई को प्रमुख शोधकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा था ताकि 15 अगस्त के दिन विश्व को पहला कोरोना वैक्सीन दिया जा सके।

ICMR की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए थे तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है।

वहीं, विशेषज्ञों ने माना कि 15 अगस्त तक वैक्सीन बनाना संभव नहीं है। ऐसे निर्देशों ने भारत की शीर्ष मेडिकल शोध संस्था आईसीएमआर की छवि को धूमिल किया है। वहीं, मिनिस्ट्री ने भी 2021 तक वैक्सीन आने की बात कही थी। लगातार उठे सवाल पर ICMR ने अपनी सफाई में कहा था लोगों की सुरक्षा और उनका हित सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वैक्सीन की प्रक्रिया को धीमी गति से अछूता रखने के लिए ये पत्र लिखा गया था। आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अब वह सबसे अधिक केस के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने रविवार को रूस को पीछे छोड़ दिया है। अब दुनिया में सबसे अधिक केस अमेरिका में हैं। दुनिया के इस सुपरपावर नेशन में 29 लाख से ज्यादा केस हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील, भारत और रूस का नंबर आता है। ब्राजील में 15 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में भारत से चार गुना से ज्यादा केस हैं। ब्राजील में भारत से करीब दोगुने केस हैं। मौत के मामले में भी अमेरिका और ब्राजील की हालत दुनिया में सबसे खराब है। भारत में कोविड-19 के केस रोज कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज कोरोना के 23165 नए मरीज सामने आए, वहीं, 419 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख के करीब पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology