Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में अचानक हो रही पक्षियों की मौत, कई राज्‍य सरकारें चिंतित

हिमाचल प्रदेश स्थित पोंग डैम इलाके में 1,700 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत से हैरान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 1:58:40

देश में अचानक हो रही पक्षियों की मौत, कई राज्‍य सरकारें चिंतित

देश में कोरोना संकट के बीच प्रवासी पक्षियों के मरने की खबरों ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। पिछले दिनों कई राज्‍यों में कौओं की रहस्‍यमयी मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। पक्षियों की मौत के पीछे बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पक्षियों के मरने को लेकर अलग-अलग राज्यों से आ रही खबरों के बाद अब उन्हें बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। पक्षियों के तेजी से मरने की खबर आने के बाद शासन-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि हर साल ठंड के मौसम में पशु-पक्षियों की मुसीबत बढ़ जाती है लेकिन इस तरह से मरने की खबरें पहली बार सुनाई दे रही हैं।

भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश स्थित पोंग डैम इलाके में 1,700 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत से हैरान है। ऐसे में कांगड़ा जिला प्रशासन ने बांध के जलाशय में सभी तरह की गतिविधियों में अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पक्षियों की मौत का पता लगाने के लिए भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब को पक्षियों के सैंपल भेजे गए हैं।
migratory birds,dead,himachal pradesh,pong dam sanctuary,news वन्य प्राणी विंग की उत्तरी क्षेत्र की मुख्य अरण्यपाल उपासना पटियाल के मुताबिक झील को बंद करने के साथ-साथ प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है, ताकि यदि फ्लू हो तो वह नजदीकी पोल्‍ट्री फार्म में न फैल सके। वहीं डीएफओ ने भी उपमंडल स्तर पर सभी एसडीएम से संपर्क स्थापित कर इस संबंध में अवगत करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि पोंग डैम इलाके मारे गए पक्षियों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए भोपाल स्थित हाई सिक्यॉरिटी एनिमल डिजीज लैब में सैंपल भेजे गए हैं। जल्‍द ही पक्षियों की मौत का कारण सामने आ सकता है। बता दें कि भारत में हजारों मील का सफर कर हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं।

पोंग डैम इलाके मारे गए पक्षियों की मौत के कारण का तो अभी तक पता नहीं चल पया है, लेकिन मध्य प्रदेश में इंदौर के एक निजी कॉलेज परिसर में मृत पाए गए 100 से ज्यादा कौओं में से 2 की जांच में 'एच-5 एन-8' वायरस पाए गए। एच-5 एन-8 वायरस का घातक असर अब तक केवल 'वाइल्ड वर्ड' पर ही देखा गया है। हालांकि, अब इस वायरस के लोगों पर प्रभाव का भी अध्‍ययन किया जा रहा है। गुजरात के जूनागढ़ में 53 पक्षियों की मौत

हिमाचल और मध्यप्रदेश के तरह ही गुजरात में भी पक्षियों के मरने की खबर ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। बताया जा रहा तै कि गुजरात के जूनागढ़ के बांटला गांव में 53 पक्षियों की एक साथ मौत हो गई। अभी तक इन पक्षियों की जांच तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि बर्ड फ्लू के कारण इनकी मौत हुई है।

राजस्थान में 135 कौओं की मौत

राजस्थान के जयपुर समेत 7 जिलों में 24 घंटों में 135 और कौओं की मौत होने की सूचना मिली है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में करीब 400 से ज्‍यादा कौओं की मौत को देखते हुए वन, पशुपालन और चिकित्सा विभाग सतर्क और हैरान है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका