न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवाबो के शहर को मिला सरकार का शानदार उपहार

प्रदेश की राजधानी में लोग अब ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक रोजाना मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 05 Sep 2017 12:31:44

नवाबो के शहर को मिला सरकार का शानदार उपहार

प्रदेश की राजधानी में लोग अब ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक रोजाना मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। न जाम की झंझट और न समय खराब होने की टेंशन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से दोपहर 01:12 बजे हरी झंडी दिखाकर बहुप्रतीक्षित मेट्रो का शुभारंभ करेंगे।

आखिर वह दिन आ गया! आपकी मेट्रो कागज पर खींचे गए रेखाचित्रों, सरकारी फाइलों और सतह पर खुदी बुनियाद से निकल कर तकरीबन साढ़े आठ किलोमीटर में बिछी एलिवेटेड पटरियों पर चलने को तैयार है। चुनावी पटरियों पर सियासी उद्घाटन तो पहले ही हो चुका है अब जनता के लिए इसका शुभारंभ होगा। लखनऊ में अब तो तय समय पर घर से निकलिए और तय समय पर ही मंजिल तक पहुंचिए।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री करीब तीस मिनट मेट्रो में सफर करेंगे। चारबाग तक मेट्रो जाएगी और वापस ट्रांसपोर्ट नगर आ जाएगी। पूरे सफर में सीएम, गृहमंत्री और कोई भी वीआइपी स्टेशन पर नहीं उतरेगा। मेट्रो के पहले कोच में सीएम, गृहमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम व कैबिनेट मंत्री व एलएमआरसी के एमडी व निदेशक रहेंगे। वहीं सीएम की मेट्रो चलाने के लिए दो महिला व दो पुरुष ट्रेन ऑपरेटर नियुक्त हैं। मुख्य कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन के पीछे मैदान में 12 बजे शुरू होगा

केंद्र व राज्य के सहयोग से मिली रफ्तार


लखनऊ में मेट्रो चलाने का सपना बसपा सरकार के कार्यकाल में देखा गया था, बाद में अखिलेश सरकार ने इस सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार ने भी अपेक्षित सहयोग दिया और अब वर्तमान सरकार के प्रयास से कुछ ही महीनों में मेट्रो ट्रेन चलने को तैयार हो गई। शिलान्यास यानी 14 सितंबर 2014 से 14 अगस्त 2017 को मेट्रो संचालन के लिए तैयार होने तक का सफर खट्टे-मीठे अनुभव से भरा रहा। उम्मीद है कि केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार जल्द ही लक्ष्य के अनुसार हर क्षेत्र में मेट्रो संचालन के लक्ष्य को अमली जामा पहनाएगी।

metro starts in lucknow,yogi adityanath,metro train,lucknow

तीन फीट तक के बच्चे की यात्रा मुफ्त

मेट्रो में 90 सेमी. या तीन फीट तक का बच्चा मुफ्त यात्रा कर सकेगा। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बच्चों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में यह होंगे मेहमान


लखनऊ मेट्रो ने राज्यपाल राम नाईक से लेकर पीएम मोदी तक को आमंत्रित किया है। मंत्री आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह सांसद कौशल किशोर की मौजूदगी रहेगी। केंद्र में वित्त मंत्री, रेल मंत्री, रक्षा मंत्री सहित पचास फीसद मंत्रियों को भी मेट्रो ने निमंत्रण भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व मायावती के अलावा एनडी तिवारी को भी बुलाया गया है। साथ ही मेट्रोमैन ई. श्रीधरन, लविवि, केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया विवि के कुलपति, एसजीपीजीआइ व लोहिया संस्थान के निदेशक और निजी व सरकारी शैक्षिक संस्थानों के निदेशक, संस्थापक व प्रिंसिपल भी आमंत्रित किए गए हैं।

सुरक्षा, सफाई पर दें ध्यान : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो के सफर का आनंद लें, पर इसकी सुरक्षा और सफाई का जरूर ध्यान रखें। बाधा रहित और पर्यावरण हितैषी होने के साथ अत्याधुनिक होना लखनऊ मेट्रो की खूबी है। इस सुरक्षित और गतिशील पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लखनऊ के लोगों को रिकार्ड समय में प्रथम चरण की मेट्रो उपलब्ध हो सकी। इसके लिए निर्माण कार्य से जुड़े हर किसी को मेरी बधाई।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भविष्य में वाराणसी, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, मेरठ और झांसी आदि महानगरों में भी मेट्रो रेल का संचालन होगा। हर जगह अलग-अलग चरणों में काम जारी है। जनहित में गाजियाबाद और नोएडा की मेट्रो का विस्तार भी हो रहा है।

अब देखना यह है की मेट्रो के लिए पार्टियों के क्या दावपेंच रहेंगे क्योकि सभी पार्टिया लखनऊ में मेट्रो चलवाने का श्रेय लेने में लगी हुई है आखिर जो भी हो इसका लाभ जनता को जरुर मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत