पीरियड में महिला बनाएगी खाना तो अगले जन्म में बनेगी कुत्ता : स्वामी कृष्णस्वरूप

By: Pinki Tue, 18 Feb 2020 6:20:28

पीरियड में महिला बनाएगी खाना तो अगले जन्म में बनेगी कुत्ता : स्वामी कृष्णस्वरूप

गुजरात के स्वामीनारायण भुज मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी का कहना है कि जो पुरुष पीरियड से गुजर रहीं महिलाओं के हाथ का बना खाना खाते हैं वे अगले जन्म में बैल बन जाते हैं। वहीं जो महिलाएं पीरियड के दिनों में खाना बनाती है वे अगले जन्म में कुत्तों में बदल जाएंगी।

स्वामीनारायण भुज मंदिर का यूट्यूब पर अपना पेज है, जहां पर स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। वीडियो में कृष्णस्वरूप कहते हैं- 'ये बातें सुनकर आपको जैसा भी लगे, लेकिन शास्त्रों में ये नियम बनाए गए हैं। आपको लगेगा कि मैं बहुत कठोर हूं, औरतें ये सुनकर रो सकती हैं कि वे कुत्तों में बदल जाएंगी। लेकिन हां, आपको ऐसा बनना पड़ेगा।'

कृष्णस्वरूप यह भी कहते हैं - 'मैं नहीं जानता कि मुझे आपको काउंसिल करना चाहिए या नहीं। 10 सालों में ये पहली बार है जब मैं ये सलाह दे रहा हूं। संतों ने हमारे धर्म की गुप्त बातों के बारे में चर्चा नहीं करने की सलाह दी है। लेकिन अगर मैं नहीं कहूंगा तो आप कभी नहीं समझेंगे।'

वहीं, पुरुषों को संबोधित करते हुए वे कहते हैं - 'आप पीरियड से गुजर रही महिलाओं की बनाई रोटियां खाते हैं। शादी करने से पहले, खाना बनाना सीख लें।'

बता दे, स्वामीनारायण भुज मंदिर के अनुयायी की ओर से चलाए जा रहे सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट में 68 लड़कियों के पीरियड जांच की बात सामने आई थी। लड़कियों को जांच के लिए बाथरूम में ले जाया गया था और उन्हें अंडरवियर उतारने पड़े थे। मामले के खुलासे के बाद प्रशासन की ओर से जांच की बात भी कही गई थी और लड़कियों को भी नियम तोड़ने का दोषी बताया गया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com