न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महरौली मर्डर: नींद की गोलियां देकर सुलाया, चाकू से गला रेता और आरी से कर दिया धड़ से अलग, जल्लाद ट्यूटर की पूरी कहानी

आरोपी ट्यूटर उपेंद्र शुक्ला ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या की योजना 3 दिन पहले ही बना ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 11:07:10

महरौली मर्डर: नींद की गोलियां देकर सुलाया, चाकू से गला रेता और आरी से कर दिया धड़ से अलग, जल्लाद ट्यूटर की पूरी कहानी

राजधानी के महरौली इलाके में शुक्रवार रात हुई मर्डर की वारदात में अब नया चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ट्यूटर उपेंद्र शुक्ला ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या की योजना 3 दिन पहले ही बना ली थी। उपेंद्र शुक्ला ने बताया वह मार्केट से एक धारदार बड़ा सा चाकू, लकड़ी काटने वाली आरी और नींद की गोलियों के दो पत्ते खरीदकर ले आया था और बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर में परचून की दुकान से दो लीटर दूध भी खरीदा था। फिर रात में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार के चारों सदस्यों को पिला दी। 42 दिन के बच्चे को भी वही दूध दिया था। शुक्रवार-शनिवार रात 2:15 बजे उसने सभी को उस वक्त मार दिया, जब वे गहरी नींद में थे।

उपेंद्र शुक्ला का बयान

हत्या के वक्त का जिक्र उपेंद्र शुक्ला ने अपने बयान में भी किया है। हिंदी और अंग्रेजी में दो नोट लिखे हुए मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों नोट हत्या के बाद लिखे गए। हिंदी वाले पेज पर काफी खून गिर गया था। सुबह जब उपेंद्र की सास ने कमरा खोलने के लिए आवाज दी तो उन्होंने कमरे से खून बाहर आते हुए देखा। वह घबरा गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि सभी की गर्दन काटकर हत्या की गई है। माना जा रहा है कि पहले चाकू से गला रेता गया फिर आरी से बारी-बारी से सभी की गर्दन काटी गई। गर्दन धड़ से थोड़ी बहुत ही जुड़ी हुई थी। पुलिस ने घर सील कर दिया गया है। कमरे में दूध के खाली गिलास मिले हैं। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि घर में किसी बाहरी शख्स की एंट्री नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने खुद भी नींद की गोलियां या कुछ और खाया था।

बताया जाता है कि उपेंद्र शुक्ला की पत्नी रिंकू डायबीटिज समेत कई और बीमारियों से परेशान थीं। उसमें काफी पैसा खर्च हो रहा था। उपेंद्र 8 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री, मैथ्स और साइंस की प्राइवेट ट्यूशन देता था। इसके लिए वह वसंतकुंज और छतरपुर जाता था। उसकी महीने की कमाई 60 से 65 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी ने जेएनयू से पढ़ाई की है।

42 दिन का था सबसे छोटा बेटा

बताया जा रहा है कि आरोपी का 42 दिन का सबसे छोटा बेटा पेट के बल सोया था। उसकी गर्दन भी उसने उसी पोजिशन में काट दी। उसका जन्म 12 मई को हुआ था। एक दिन पहले उपेंद्र शुक्ला ने अपनी पत्नी की गर्दन पर सोते हुए चाकू रख दिया था। उसी वक्त वह जाग गई थीं, तब आरोपी ने हंसते हुए कहा था कि वह तो मजाक कर रहा है।

पति-पत्नी के बीच हुआ था दो-तीन दिन पहले झगड़ा

पति-पत्नी के बीच कई बार छोटी-मोटी बातों पर झगड़े हुए थे। दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रिंकू की प्रेग्नेंसी के दौरान ही उपेंद्र की सास उनके पास रहने आई थीं। बताया जाता है कि सास से भी थोड़ी बहुत झड़प हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह