न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Howdy Modi: PM मोदी ने कहा - कश्मीर से Article 370 को विदा कर दिया तो भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बोली - यह इस देश की विडंबना...

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत के लोगों को 70 साल से इंतजार था, उस अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से भी फेयरवेल दिया जा चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 9:10:46

Howdy Modi: PM मोदी ने कहा - कश्मीर से Article 370 को विदा कर दिया तो भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बोली - यह इस देश की विडंबना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अमेरिका (America) के ह्यूस्टन (Houston) में एक विशाल कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी (Howdy Modi)’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के आगमन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाया और वे इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सुकता से इंतजार कर रहे समूह का हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मंच की तरफ बढ़े।

यह पहली बार है जब ट्रंप और मोदी ने साथ मंच साझा किया और रिकॉर्ड 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सस, गुड मॉर्निंग अमेरिका से की। उन्होंने कहा ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है। मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है। उन्होंने कहा कि 'अब की बारी ट्रंप सरकार'। पीएम मोदी ने अपने 50 मिनट से अधिक के भाषण में कई ऐसी बातें कीं, जो भारत-अमेरिका की दोस्ती को नए मुकाम पर ले गई हैं।

अनुच्छेद 370 को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत के लोगों को 70 साल से इंतजार था, उस अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से भी फेयरवेल दिया जा चुका है। आर्टिकल 370 (Article 370) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने 70 साल पुरानी बाधा को विदा कर दिया। हमारी संसद के दोनों सदनों में घंटों तक इसकी चर्चा हुई। भारत में हमारी पार्टी के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है। इसके बाद भी इससे जुड़े फैसले दो तिहाई बहुमत से पारित हुए। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी सांसदों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन हो जाए। उनके इस आग्रह के बाद लोग खड़े हो गए और देर तक स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

mehbooba mufti,mehbooba mufti on pm modi,mehbooba mufti on section 370,jammu kashmir,america,howdy modi,texas,donald trump,news,news in hindi

महबूबा मुफ्ती ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

वही पीएम मोदी के इस भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीप अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सबका मानना है कि आर्टिकल 370 हटाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि जम्मू और कश्मीर के 'विशेष हितों' को सुरक्षित किया जा सके, यह इस देश की विडंबना है। इस फैसले को लेकर अन्य जगहों पर खुशी मनाई जा रही है लेकिन राज्य (जम्मू-कश्मीर) के लोग ही इससे खुश नहीं हैं, जहां इसके फायदे की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है। इन सब के बीच बड़े उन्माद की मदद से इस पूरे निर्णय को सही साबित करने की कोशिश की जा रही है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को पीएम मोदी पर हमला बोला हो। उन्होंने अनुच्छेद 370 हाटने से पहले कहा था कि जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो भाजपा को आग से नहीं खेलना चाहिए। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में विस्फोटक है। यदि आपने चिंगारी लगाई, सब कुछ आग की लपटों में होगा कोई जम्मू कश्मीर और भारत नहीं होगा। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti News) ने कहा था कि भाजपा मोर्चों पर असफल हुई है, चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों का मुद्दा हो या महंगाई हो। अब वे मुद्दे तलाश रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वे वोट जुटाने के लिए कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद