न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री के भाषण को चुनावी बताते हुए मायावती ने कहा - 'ना तो नई ऊर्जा मिली और ना ही कोई नई उम्मीद...'

मायावती ने आज कहा कि इस लंबे-चौड़े भाषण से सवा सौ करोड़ आबादी वाले देश को ना तो नई ऊर्जा मिली और ना ही कोई नई उम्मीद।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 5:21:27

प्रधानमंत्री के भाषण को चुनावी बताते हुए मायावती ने कहा - 'ना तो नई ऊर्जा मिली और ना ही कोई नई उम्मीद...'

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए संबोधन को पूर्ण रूप से राजनीतिक शैली का चुनावी भाषण बताते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि इस लंबे-चौड़े भाषण से सवा सौ करोड़ आबादी वाले देश को ना तो नई ऊर्जा मिली और ना ही कोई नई उम्मीद।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की आम जनता को उसके जान-माल व मजहब की सुरक्षा की अति-महत्त्वपूर्ण संवैधानिक गारंटी का आश्वासन देना भी भूल गए जबकि यह आज देश की आवश्यकता नंबर वन बन गई है।

मायावती ने आज जारी एक बयान में कहा कि 'प्रधानमंत्री देश की आम जनता को उसके जान-माल और मजहब की सुरक्षा की अति-महत्वपूर्ण संवैधानिक गारंटी का आश्वासन देना भी भूल गए, जबकि यह आज देश की आवश्यकता नम्बर वन बन गई है। उन्हें ऐसा राजनीतिक भाषण संसद में देना चाहिए था, ताकि वहां सरकार की जवाब देही तय हो सके और उनकी सरकार के अनेकों प्रकार के दावों की सत्यता को कसौटी पर परखा जा सके। लाल किले से भाषण देश को नई उम्मीद जगाने तथा नया विश्वास दिलाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाल किले के भाषण को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता तो बेहतर होता, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा अपनी संकीर्ण व विद्वेष की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाली नहीं है।'

उन्होंने कहा कि 'वैसे गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आदि की भयंकर समस्या के साथ-साथ वर्तमान की असली चिंता एवं समस्या खासकर विश्व की बहुत ही तेजी से बदलती हुई राजनीतिक परिस्थिति व व्यापार के जारी संकट के हालात हैं, जिससे पेट्रोल व डीजल के साथ-साथ भारतीय मुद्रा व विदेशों में बसे भारतीय बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।'

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री ने आज इस पर एक शब्द भी नहीं बोला जबकि पूरी दुनिया में इसकी गूंज है। यूरोप के संपन्न देशों सहित विश्व का लगभग हर स्वाभिमानी देश इस बारे में परेशान हैं। इस मसले पर प्रधानमंत्री देश को विश्वास में लेना भूल गए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से 82 मिनट का भाषण दिया। यह 15 अगस्त को दिया गया उनका दूसरा सबसे छोटा संबोधन रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल यानी वर्ष 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर अपना सबसे छोटा भाषण दिया था। तब उनका भाषण 54 मिनट का था।

mayawati,independence day,pm narendra modi,speech

भाषण को कांग्रेस ने बताया ‘खोखला’

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को कांग्रेस ने ‘खोखला’ बताया और कहा कि बेहतर होता, अगर मोदी अपने इस ‘आखिरी भाषण’ में राफेल, अर्थव्यवस्था की स्थिति और नफरत के महौल पर सच बोलते। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को राफेल एवं कुछ अन्य मुद्दों पर बहस करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राफेल पर बहस की चुनौती दी है। हम चाहते हैं कि मोदी जी राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करें। वह राफेल, व्यापम, भ्रष्टाचार, किसान एवं रोजगार, देश में फैली अफरा-तफरी, गिरती अर्थव्यवस्था पर और नफरत के माहौल पर बहस करें।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस का मोदी जी का आखिरी भाषण खोखला साबित हुआ। प्रधानमंत्री न राफेल पर बोले, न व्यापम पर बोले, न छत्तीसगढ़ के पीडीएस घोटाले पर बोले। देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, उस पर भी वह कुछ नहीं बोले। चीन और पाकिस्तान आंखे दिखा रहे हैं, इस पर वह कुछ नहीं बोले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काश, मोदी जी अपने भाषण में सच्चाई बोल पाते। इस देश में अच्छे दिन आए नहीं, लेकिन देश को सच्चे दिन का इंतजार है। ये सच्चे दिन उस वक्त आएंगे जब मोदी जी जाएंगे।’’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद