न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है : मायावती

भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज के बाद अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी दलितों पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Apr 2018 12:27:57

दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है : मायावती

भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज के बाद अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी दलितों पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया है। मायावती ने अपने आरोपों के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद में शामिल होने वाले दलितों का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों में प्रशासनिक अफसर दलित परिवारों को गिरफ्तार कर रहे हैं।

मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। देश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात हो गए हैं। बीजेपी आग से खेल रही है। मायावती ने कहा कि मुझे भरोसा है कि देश के स्वाभीमानी दलित समाज के लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सांसदों को माफ करने वाले नहीं है।

गौरतलब है कि दलितों व आदिवासियों के उत्पीड़न पर सीधे गिरफ्तारी और केस दर्ज होने पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद किया था। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में हिंसा के भी कई मामले सामने आये थे। भाजपा सांसद उदित राज ने शनिवार को आरोप लगाया कि दो अप्रैल के भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा के बाद से दलित समुदाय के लोगों का शोषण किया जा रहा है। देश के कई हिस्सों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं।

एक ट्वीट में दलित सांसद ने कहा, ‘दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं। यह सब रुकना चाहिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन