न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक गेंद पर बना दिए थे 286 रन, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

बहुत वर्ष पहले क्रिकेट के शुरुआत में एक टीम ने मात्र एक गेंद में ही 286 रन बना लिए थे। इतना ही नहीं एक गेंद के बाद अपनी पारी भी घोषित कर दी और मैच भी जीत लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Nov 2017 12:40:38

एक गेंद पर बना दिए थे 286 रन, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

दुनिया में क्रिकेट की लोकप्रियता भले ही फुटबॉल जितनी न हों लेकिन क्रिकेट की दुनिया में कुछ किस्से आज भी काफी चर्चित है। जैसे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाया है। इतना ही नहीं वनडे में भारत शुक्रवार के दिन पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत सका है। वहीं कहा तो यह भी कहा जाता है कि जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी की क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की हत्या करवा दी थी। इसलिए जर्मनी में नाजी काल के दौरान कोई क्रिकेट टीम नहीं बनी। भले ही बातों में कोई प्रमाणिकता न हो। लेकिन आज भी क्रिकेट की दुनिया में ये किस्से आम है। इन्हीं किस्सों में एक किस्सा यह भी है कि बहुत वर्ष पहले क्रिकेट के शुरुआत में एक टीम ने मात्र एक गेंद में ही 286 रन बना लिए थे। इतना ही नहीं एक गेंद के बाद अपनी पारी भी घोषित कर दी और मैच भी जीत लिया।

match records,unbreakable records of match,286 run in one ball

* इंग्लैंड में एक डोमेस्टिक क्रिकेट मैच के दौरान महज एक बॉल में 286 रन बनाने का रिकॉर्ड है। नामुमकिन से लगने वाले इस आंकड़े के पीछे की हकीकत भी बड़ी रोचक है। दरअसल, तब क्रिकेट में एक बॉल पर दौड़े जाने वाले अधिकतम रनों की सीमा तय नहीं थी। तब विक्टोरिया के एक बल्लेबाज ने मैच की पहली ही गेंद पर जबर्दस्त शॉट खेला तो गेंद पेड़ की डालियों में अटक गई और फिर शुरू हुआ रन दौड़ने का सिलसिला जो 286 पर जाकर थमा। लगातार बढ़ती रन संख्या देखकर परेशान विरोधी टीम ने अंपायर से रोकने की अपील भी की लेकिन नियम नहीं होने से कोई फायदा नहीं हुआ।

* रन के लिए लगातार दौड़ते बल्लेबाजों को देख विपक्षी टीम ने अंपायर से उन्हें रोकने की अपील की। लेकिन अंपायर ने यह कहकर अपील ठुकरा दी कि पिच से पेड़ पर अटकी गेंद दिखाई दे रही है। जब गेंद उतारना मुश्किल हो गया, तब अंपायर ने ग्राउंड्समैन को पेड़ काटने के लिए कहा। हालांकि, यह कोशिश भी बेकार साबित हुई। अंत में राइफल मंगवानी पड़ी, तब जाकर कहीं गेंद नीचे गिराया गया। लेकिन तब तक विक्टोरियन टीम के बल्लेबाजों ने दौड़कर 286 रन बना चुके थे।

* मजेदार पहलू यह है कि गेंद जब नीचे गिरी, तो कोई भी खिलाड़ी उसे लपक नहीं सका। इसी के साथ विक्टोरिया ने अपनी पारी भी घोषित कर दी। जवाब में विपक्षी टीम एक गेंद पर बने 286 रन बना नहीं पाई और मैच हार गई। गौरतलब है कि 286 रनों की पारी के लिए दोनों ही बल्लेबाजों ने 20 गज की पिच पर लगभग 6,000 मीटर (छह किमी) तक की दौड़ लगाई थी। इस मैच की रिपोर्ट लंदन की 'पाल माल गजट' मैग्जीन में 15 जनवरी, 1894 में प्रकाशित हुई थी। इस इंग्लिश पत्रिका की स्थापना 7 फरवरी, 1865 को हुई थी। लिहाजा, इस हैरतअंगेज रिकॉर्ड के दावे को झुठलाया नहीं जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन