न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले साल मार्च में बंद हो जाएगी दिल्ली में फ्री बिजली!

दिल्लीवासियों को केवल मार्च 2020 तक ही मुफ्त बिजली मिलेगी। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दावा किया है कि मार्च 2020 के बाद दिल्ली सरकार की यह योजना बंद हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 3:44:39

 अगले साल मार्च में बंद हो जाएगी दिल्ली में फ्री बिजली!

दिल्लीवासियों को केवल मार्च 2020 तक ही मुफ्त बिजली मिलेगी। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दावा किया है कि मार्च 2020 के बाद दिल्ली सरकार की यह योजना बंद हो जाएगी। मनोज तिवारी ने आजतक से हुई खास बातचीत में कहा कि अगस्त में सरकार ने तय कर दिया था कि 31 मार्च 2020 तक ही 200 यूनिट तक फ्री बिजली को योजना चालू रहेगी। यानी इसके बाद क्या होगा यह पता नहीं।

मनोज तिवारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं में समय सीमा तय नहीं होती है। योजनाएं तब तक चलती हैं, जब तक कि इससे बेहतर योजना न आ जाए। दिल्ली सरकार का यह नाटक बेनकाब हो गया है, सरकार इसका जवाब दे।

वहीं, कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए कहा कि को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने पर बीजेपी दिल्लीवासियों को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दी जा रही बिजली सब्सिडी को खत्म कर देगी। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी सांसद 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त ले रहे हैं, लेकिन वो जनता को दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के शाहदरा और पटपड़गंज में स्वयंसेवकों के साथ आयोजित बैठकों के दौरान बीजेपी सांसद विजय गोयल के उस बयान को लेकर हमला किया था, जिसमें उन्होंने बिजली सब्सिडी खत्म करने की बात कही थी।

केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने चुनाव से पहले ही बिजली सब्सिडी खत्म करने के अपने इरादे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के जिस वरिष्ठ नेता ने यह बयान दिया है, वो खुद सांसद हैं और हर महीने 4,000 यूनिट मुफ्त बिजली पाते हैं। हालांकि जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने में उनको दिक्कत है। अब जनता दो विपरीत मॉडलों में से एक का आसानी से चुनाव कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका