न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मैं आर्मी से कहता कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के लिए राहुल गांधी को साथ ले जाएं : मनोहर पर्रिकर

आर्मी ने सितंबर 2016 में एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक किया था। पर्रिकर उस वक्त रक्षा मंत्री थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 8:48:29

क्या मैं आर्मी से कहता कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के लिए राहुल गांधी को साथ ले जाएं : मनोहर पर्रिकर

कांग्रेस द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने पर गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, विपक्षी पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक होने पर ही सवाल उठाती हैं। पर्रिकर ने सवाल किया कि क्‍या उन्‍हें सेना को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को साथ ले जाकर सर्जिकल स्‍ट्राइक के लिए कहना चाहिए था ?

गोवा के सीएम ने कहा कि, 'विपक्षी दल क्‍या दावा करते हैं कि वह (सर्जिकल स्‍ट्राइक) हुआ ही नहीं। जरा नकारात्‍मकता को देखिए। क्‍या मुझे उन्‍हें (विपक्ष) साथ ले जाना चाहिए था? क्‍या मुझे सेना को कहना चाहिए था कि वे राहुल गांधी को साथ ले जाएं और सर्जिकल स्‍ट्राइक करें ? सर्जिकल स्‍ट्राइक के बारे में सबसे महत्‍वपूर्ण बात उसकी गोपनीयता थी।' आर्मी ने सितंबर 2016 में एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक किया था। पर्रिकर उस वक्त रक्षा मंत्री थे।

मनोहर पर्रिकर ने कहा कि, 'केवल पीएम मोदी, मैं, आर्मी चीफ और सैन्‍य ऑपरेशन के महानिदेशक इसके बारे में जानते थे। हमारे चार लोगों के अलावा कोर कमांडर, श्रीनगर में मौजूद आर्मी कमांडर तथा सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देने वाले लोग इसके बारे में जानते थे।'

विपक्ष आरोप लगाता रहा है: सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरता रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार सेना के जवानों के बलिदान, पराक्रम और साहस का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रही है। उधर, इस मुद्दे पर बीजेपी का कहना है कि सेना का मनोबल तोड़ना कांग्रेस की नीति है।

आर्मी ने 38 आतंकियों को मार गिराया था: आर्मी ने 2016 में 28 और 29 सितंबर की रात को पहली बार एलओसी पार कर पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 125 पैरा कमांडोज ने 3 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के 7 ठिकाने तबाह किए। 38 आतंकियों को मार गिराया। जवानों की टीम ने रेंगते हुए एलओसी पार की थी, ताकि दुश्मन को इसकी भनक न लगे। चार अलग-अलग इलाकों में मौजूद कैम्पों पर अलग-अलग टीम ने एकसाथ, एक वक्त पर हमला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल