न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP कहती है 'भारत माता की जय', कांग्रेस कहती है 'सोनिया माता की जय': मनोहर लाल खट्टर

खट्टर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया है और अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसकी झलक देखने को मिली थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 5:53:30

BJP कहती है 'भारत माता की जय', कांग्रेस कहती है 'सोनिया माता की जय': मनोहर लाल खट्टर

अम्बाला जिले के नारायनगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भारत का कद दुनिया भर में मोदी सरकार ने बढ़ाया है क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है वही कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकी। खट्टर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया है और अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसकी झलक देखने को मिली थी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'बड़े देश भी मोदी जी से संपर्क करते हैं। नीतियां और योजनायें बनाने के लिए उनकी सलाह लेते हैं।' ह्यूस्टन समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति के शामिल होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'वह अब विश्व के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इतना आदर किसी अन्य को नहीं दिया जितना उन्होंने मोदी जी को दिया।'

खट्टर ने आगे कहा जब हम कहते हैं कि किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए जो देश पहले आता है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस की बात कर तो वह अपने नेताओं को पहले आगे रखती है। हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं 'सोनिया माता की जय'।

उन्होंने इन्टरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार को यह कहते सुना जा सकता है कि गुड़गांव अब भारत माता की जय नहीं कहेगा ओर लोग केवल सोनिया माता की जय कहेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस अब नहीं कह सकती है कि वीडियो फर्जी है क्योंकि इससे सोनिया गांधी नाराज हो जायेंगी, और अगर वह कहती है कि यह सही है तो लोग नाराज हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेहरू गांधी परिवार के आगे सोच ही नहीं सकती है।

खट्टर ने कहा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और नया प्रमुख गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति होगा। कांग्रेस ने दो महीने का समय लिया लेकिन उन्हें इस परिवार से बाहर का कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला और सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका