न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया प्लान, ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे मोदी-शाह

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमर कस ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 5:35:24

हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया प्लान, ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे मोदी-शाह

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमर कस ली है। रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ने दिग्गज स्टार प्रचारकों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हरियाणा में 4 रैलियां करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़, दूसरी और तीसरी रैली 15 अक्तूबर को दादरी और दोपहर बाद थानेसर में होगी। जबकि चौथी रैली 18 अक्टूबर को हिसार में होगी। पीएम मोदी की चारों रैलियों के माध्यम से पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

वही देश के गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन हरियाणा में आएंगे। उनका पहला दौरा 9 अक्टूबरको होगा। उस दिन कैथल में पुंडरी, गुहला-चीका और कैथल विधानसभाओं की एक संयुक्त रैली होगी। उसी दोपहर को बरवाला में हांसी, बरवाला और उकलाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर बाद लोहारू में तोशाम, बाढडा और लोहारू की संयुक्त रैली होगी। शाम 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महम पहुंचेंगे। जहां महम, कलानौर और गढी-सांपला कलोई विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष 14 अक्टूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे। उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वह करनाल पहुंचेंगे। जहां वह करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे। शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे। जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 अक्टूबर हरियाणा आएंगे। उस दिन वह चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली सुबह 11 बजे डबवाली, 12:45 बजे रनियां, 1:55 बजे कालावांली और अंतिम रैली 4:05 बजे पटौदी में होगी। वही बीजेपी ने अपने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को 11 अक्टूबर को बुलाया है। उस दिन योगी कालका, नारायणढ, जुलाना और सोनीपत में गरजेंगे। निर्धारित शेयडूल के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर 14 अक्टूबर को शाहबाद और थानेसर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा इसके अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर भी 12-13 अक्तूबर को दादरी और आदमपुर विधानसभा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। वहीं, 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत