न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कांग्रेस में मेरी हैसियत चवन्नी की भी नहीं, मुझे पूछता कौन है'- मणिशंकर अय्यर

सोमवार को खुद मणिशंकर अय्यर ने अपनी सदस्यता बहाल किए जाने को लेकर एक निजी चैनल से बातचीत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 12:08:09

'कांग्रेस में मेरी हैसियत चवन्नी की भी नहीं, मुझे पूछता कौन है'- मणिशंकर अय्यर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'Narendra Modi' के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से कांग्रेस ने अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सदस्य मणिशंकर अय्यर 'Mani Shankar Aiyar' को पार्टी से निलंबित कर दिया था। हालांकि 255 दिनों बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता को बहाल कर दिया है। जिसकी वजह से वह भाजपा 'BJP' के निशाने पर आ गई है। पार्टी ने कहा कि यह कांग्रेस 'Congress' प्रमुख और 'काफी विवादों में रहने वाले व्यक्ति के प्रति उनके प्यार' का पर्दाफाश करता है। गुजरात चुनावों से पहले मोदी को 'नीच आदमी' कहने के लिए अय्यर को पिछले साल 7 दिसंबर को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इनता ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'Rahul Gandhi' ने ट्विटर पर मणिशंकर अय्यर के इस बयान की आलोचना भी की थी, लेकिन तब तक कांग्रेस को अच्छा-खासा नुकसान हो चुका था और बाद में मणिशंकर अय्यर ने भी अपने इस बयान पर अफसोस जताया था। अय्यर ने कहा था कि वह हिंदी अच्छी तरह से बोलना नहीं जानते हैं इसलिये इस शब्द का इस्तेमाल करते समय उनको यह नहीं पता था कि इसका क्या मतलब हो सकता है।

सोमवार को खुद मणिशंकर अय्यर ने अपनी सदस्यता बहाल किए जाने को लेकर एक निजी चैनल से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मेरी हैसियत चवन्नी की भी नहीं है, मुझे पार्टी में पूछता कौन है। अपने निलंबन का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया के कारण मुझे बाहर जाना पड़ा था। मेरी सिर्फ प्राथमिक सदस्यता बहाल हुई है। 2003 के बाद से मेरे पास कोई पद नहीं है। आखिरी बार 2003 में ऑफिस गया था जब मुझे वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया गया था।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार सत्ता में है तब तक पाकिस्तान के साथ वार्तालाप नहीं हो सकता। बातचीत तभी होगी जब दूसरी सरकार आएगी। यह पहला मौका नहीं है जब अय्यर ने मोदी सरकार के पड़ोसी देश के साथ रिश्तों को लेकर टिप्पणी की हो। इससे पहले पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि इन्हें (मोदी सरकार) हटाइए और हमें ले आइए। तभी रिश्ते मजबूत होंगे।

बता दें कि इस बवाल की शुरुआत तब हुई थी जब अय्यर ने मोदी को कहा था कि वह नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है। उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद पीएम मोदी ने गुजरात में एक जनसभा में इसका जवाब देते हुए कहा था कि 'आपने हमें नीच कहा, निचली जाति का कहा। अय्यर के इस बयान से कांग्रेस भारी दबाव में आ गई थी, जिसके चलते मणिशंकर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले ही अय्यर ने कहा था कि मैंने 2014 से पहले कभी सोचा नहीं था मुसलमानों को पिल्ला कहने वाला देश का प्रधानमंत्री बन जाएगा।

अय्यर की कांग्रेस में हुई वापसी पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि आखिर नौ महीने में ऐसी क्या बात हो गई कि पिछड़ी जाति के गरीब पीएम का अपमान करने वाले अय्यर का निष्कासन रद्द हो गया। पार्टी ने कहा कि शायद कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करने वाले और असंसदीय टिप्पणियों केकारण विवादों में घिरे रहने वाले अय्यर से दूर नहीं रह सकती थी।

पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि करीब नौ महीने पहले राहुल ने अय्यर की पीएम के खिलाफ की गई टिप्पणी को भारतीय सभ्यता संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था। अय्यर ने पीएम की पिछड़ी जाति और गरीब परिवार से होने के कारण ही उनकेखिलाफ नीच शब्द का इस्तेमाल किया था। नौ महीने अंधेरे के गर्भ में रहने के बाद उस मणि का जन्म हुआ जिस मणि के बिना कांग्रेस अधूरी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत