न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ManVsWild: जटिल परिस्थितियों में भी शांत रहे PM नरेंद्र मोदी, Bear Grylls ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) डिस्कवरी (Discovery) चैनल के पॉपुलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (ManVSWild) में होस्ट बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ जंगलों में घूमते नजर आने वाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 5:01:04

ManVsWild: जटिल परिस्थितियों में भी शांत रहे PM नरेंद्र मोदी, Bear Grylls ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) डिस्कवरी (Discovery) चैनल के पॉपुलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (ManVSWild) में होस्ट बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ जंगलों में घूमते नजर आने वाले है। यह स्पेशल एपिसोड 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर ऑन एयर होगा। शो के ब्रॉडकास्ट होने से पहले शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियो शेयर किए गए है। वही शो से पहले होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने एक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। बेयर ने बताया कैसे जटिल परिस्थितियों में भी नरेंद्र मोदी कितने शांत और संतुलित रहे।

ANI को दिए एक इंटरव्यू में बेयर ग्रिल्स ने कहा, 'एक वर्ल्ड लीडर के तौर पर प्राइम मिनिस्टर संकट में भी काफी शांत रहे। उन्होंने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से अपनी यात्रा शुरू की और इस पूरी जर्नी में उन्होंने हर समस्या और खराब मौसम का बहादुरी से सामना किया।'

man vs wild modi,man vs wild narendra modi,modi in man vs wild,man vs wild modi episode,man vs wild modi episode time,modi man vs wild,pm modi man vs wild show,pm modi man vs wild show time,man vs wild discovery pm modi,narendra modi,bear grylls,narendra modi news in hindi,news,news in hindi

बेयर ग्रिल्स ने कहा, 'हमें आदत है राजनेताओं को पोडियम के पीछे सूटेड-बूटेड देखने की। लेकिन प्रकृति सबको बराबर नजर से देखती है। यह नहीं समझती कि आप कौन हैं, यह हिम्मत और दृढ़ निश्चय को सम्मानित करती है, आपको मिलकर काम करना पड़ता है। जर्नी के दौरान हमें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।' हमें बड़े तूफानों और विशाल लहरों का सामना करना पड़ा। उनकी सीक्रेट सर्विस उनकी पहुंच से दूर थी, हमारी टीम पानी से तरबतर शूटिंग कर रही थी लेकिन पीएम मोदी बहुत शांत थे।"

बेयर ग्रिल्स ने कहा, 'हमारी जो टीम शूट कर रही थी, वो भी नर्वस थी। लेकिन मैंने देखा कि पूरी जर्नी के दौरान प्राइम मिनिस्टर बहुत शांत थे। ये देखना काफी कूल था। जब तक कोई मुश्किल परिस्थितियां नहीं आती हैं, तब तक आपको नहीं पता चलता है कि कौन कैसा है। लेकिन वर्ल्ड लीडर के तौर पर प्राइम मिनिस्टर संकट में भी काफी शांत रहे।'

बेयर ग्रिल्स ने कहा, 'जो चीज उनके बारे में मुझे सबसे ज्यादा इंप्रेसिव लगीं वो उनकी विनम्रता है। वो बहुत ज्यादा नम्र स्वभाव के हैं। बारिश होने पर जब उनकी सीक्रेट सर्विस ने छाता देना चाहा, तो उन्होंने लेने से मना कर दिया और कहा, नहीं मैं ठीक हूं और इसके बाद हम नदी के पास पहुंचे।'

बेयर ने बताया, 'उन्होंने चीजों को जोड़कर एक नाव बनाई और जब इसमें बैठने की बारी आई तो सीक्रेट सर्विस परेशान थी कि हाथों से बनाई गई कामचलाऊ नाव में हम प्रधानमंत्री को नहीं बिठा सकते। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि "कोई बात नहीं ये ठीक है।" हम साथ में इस पर बैठेंगे। बेयर इस पूरे वाकये को बताते हुए काफी एक्साइटेड नजर आए और लगा कि उन्होंने इस जर्नी को एन्जॉय किया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका