न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP के खिलाफ विपक्ष की बैठक, ममता बनर्जी हिस्सा लेने के लिए तैयार, 22 नवंबर को दिल्ली में मीटिंग

पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिल्ली में महागठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गईं हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 7:46:06

BJP के खिलाफ विपक्ष की बैठक, ममता बनर्जी हिस्सा लेने के लिए तैयार, 22 नवंबर को दिल्ली में मीटिंग

पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिल्ली में महागठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गईं हैं। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के सभी बड़े दल 22 नवंबर को दिल्ली में एक मीटिंग करने वाले हैं। ये बैठक आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने बुलाई है।

ममता सरकार ने सीबीआई को राज्य में छापे मारने की रजामंदी वापस ली

ममता सरकार (Mamata Banerjee) ने भी सीबीआई को राज्य में छापे मारने या जांच करने के लिए दी गई 'सामान्य रजामंदी' वापस ले ली। राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) को अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, 'चंद्रबाबू नायडू ने बिल्कुल सही किया। भाजपा अपने राजनीतिक हितों और प्रतिशोध के लिए सीबीआई तथा अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ' पश्चिम बंगाल में 1989 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने सीबीआई को सामान्य रजामंदी दी थी। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर कहा कि शुक्रवार की अधिसूचना के बाद सीबीआई को अब से अदालत के आदेश के अलावा अन्य मामलों में किसी तरह की जांच करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। इससे पहले चंद्रबाबू नायडू सरकार ने (सीबीआई) को राज्य में कानून के तहत शक्तियों के इस्तेमाल के लिए दी गई 'सामान्य रजामंदी' वापस ले ली थी।

ममता बनर्जी 22 नवंबर को दिल्ली आने के लिए तैयार

शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं से कोलकाता में मुलाकात की। इसी दौरान महागठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी ने हामी भर दी। टीडीपी के सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज़18 को बताया कि ममता बनर्जी 22 नवंबर को दिल्ली आने के लिए तैयार हो गई हैं।

कांग्रेस, टीडीपी, आम आदमी पार्टी, जेडी(एस), एनसीपी और टीएमसी होंगे शामिल

इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस ( Congress ), टीडीपी, आम आदमी पार्टी, जेडी(एस), एनसीपी और टीएमसी ने अब तक हामी भर दी है। टीडीपी के नेता शनिवार को प्रफुल पटेल से मुंबई में मुलाकात करेंगें। शरद पवार भी इस बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। शरद यादव ने भी बैठक के लिए हामी भर दी है। लेकिन मायावती ने अब तक इस बैठक में शामिल होने का मन नहीं बनाया है। लेफ्ट के नेता भी इस बैठक से दूर भाग रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के कंधों पर है जिम्मेदारी

इन दलों को करीब लाने का जिम्मा इस बार आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उठाया है। एंटी-बीजेपी फ्रंट को मजबूत करने की कोशिशों के बीच चंद्रबाबू नायडू कुछ दिन पहले ही अमरावती में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मीटिंग में ये तय हुआ कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के सभी बड़े दल 22 नवंबर को दिल्ली में एक मीटिंग करेंगे।

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डीएमके नेता एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद नायडू ने शुक्रवार को पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत