न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

कोरोना संकट को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में धार्मिक स्थल 1 जून से खोल दिए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 6:21:11

 ममता सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,65,799 हो गए हैं और भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से अब तक इस संक्रामक रोग से 175 लोगों की मौत हुई और 7,466 नए मामले सामने आए। इसके साथ, संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,706 हो गई जबकि संक्रमितों की संख्या 1,65,799 पर पहुंच गई।

कोरोना संकट को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में धार्मिक स्थल 1 जून से खोल दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातें भी होंगी जिसका पालन करना होगा। ममता ने घोषणा की है कि एक जून से सभी धार्मिक स्थल सुबह 10 बजे से खोले जाएंगे। हालांकि धार्मिक स्‍थलों में किसी भी तरह की सभा का आयोजन नहीं होगा।

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि अगर कोरोना इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो मंदिरों और मस्जिदों को बंद रखने का क्या मतलब है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि किसी को भी धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने कुछ नियम भी तय किए हैं। सभी धार्मिक स्थलों को पहले सैनेटाइज किया जाएगा और एक बार में 10 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।

सरकारी और निजी दफ्तर 8 जून से खुलेंगे

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 8 जून से सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के काम पर लौटने का भी ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि 8 जून से 100% क्षमता के साथ सभी सरकारी और निजी दफ्तर खुल जाएंगे। चाय व जूट उद्योग भी एक जून से 100% कामगारों के साथ खुल जाएंगे। हालांकि स्‍कूल अभी जून महीने तक बंद रहेंगे।

ममता बनर्जी ने कोरोना संकट पर अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि पश्चिम बंगाल कोरोना और तूफान जैसी दोहरी समस्या से जुझ रहा है। ऐसे में लोगों को अपने लक्षण छुपाने नहीं चाहिए। ममता बनर्जी ने अपील की अगर किसी को कोरोना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो प्लीज अपने डॉक्टर से बात करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी बुखार कोरोना नहीं होते। घबराने की जरूरत नहीं।

'कोरोना एक्सप्रेस' ट्रेन चला रही रेलवे: ममता बनर्जी

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पिछले दो महीने में कोविड-19 को फैलने से रोकने में सफल रहा था, लेकिन अब मामले इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि बाहर से लोग लौट रहे हैं। रेलवे हजारों प्रवासी श्रमिकों को एक ही ट्रेन में भेज रहा है, अधिक ट्रेनें क्यों नहीं दी जा रही हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेन के नाम पर भारतीय रेल 'कोरोना एक्सप्रेस' ट्रेन चला रही है।

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्राइवेट डॉक्टरों से भी अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं प्राइवेट डॉक्टरों से अपील करती हूं कि वे मरीजों को देखना शुरू करें। लेकिन पूरी सुरक्षा के साथ।' ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीमारी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए। सभी धार्मिक स्थल चाहे वो मंदिर हो या मस्जिद बंद हैं। कानून सबके लिए बराबर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका