न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें हुए तेज़, 10 दलों से ममता की सीधी मुलाकात

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें लगातार तेज होती जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 9:53:51

विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें हुए तेज़, 10 दलों से ममता की सीधी मुलाकात

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें लगातार तेज होती जा रही हैं। इस क्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जहां कांग्रेस विरोधी गैरभाजपाई दलों को साधने की जिम्मेदारी ली है। वहीं टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने राज्यों में भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत दल की अगुवाई में गठबंधन बनाकर चुनावी जंग में उतरने का फॉर्मूला दिया है।

चार दिन के दिल्ली प्रवास पर सोमवार को यहां आई ममता ने मंगलवार को संसद भवन में 10 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठक की। एनडीए नीत केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी और बैंक घोटाले जैसे मुद्दों ने जमीनी स्तर पर जनता को प्रभावित किया है और भाजपा के लिए ‘बोरिया बिस्तर बांधकर निकलने का’ वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकसाथ मिलकर मेहनत करनी चाहिए। कर्नाटक विधानसभा चुनावों की लीक चुनावी तारीखों पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि सभी संस्थाएं भाजपा की संस्थाएं बन गई हैं क्योंकि भाजपा कई एजेंसियों का ‘प्रयोग और दुरुपयोग’ कर रही है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित करने से पहले ही इन चुनावों की तारीखें ट्वीट कर दीं। इसके बाद आयोग ने इस लीक को ‘बहुत गंभीर मुद्दा’ करार देते हुए इस मामले में जांच और कड़ी कार्रवाई की जरूरत की बात कही।

एनसीपी सूत्रों के प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की उपस्थिति में पवार और ममता के बीच 40 मिनट की अहम बैठक हुई। तीसरा मोर्चा के गठन की समर्थक ममता ने पवार के पांव छूए और उनसे विपक्षी मोर्चा की अगुवाई की अपील की।

पवार ने ममता को अलग-अलग मोर्चा की जगह भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। पवार ने कहा कि वह खुद बीजेडी, टीडीपी, टीआरएस जैसे भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस विरोधी दलों के मुखिया से मुलाकात कर आम राय बनाने की कोशिश करेंगे।

इस दौरान ममता का कहना था कि भाजपा को अलग-अलग राज्यों में पराजित करने के लिए उन राज्यों में सबसे मजबूत दल की अगुवाई में गठबंधन खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भी उन्होंने कांग्रेस को साथ आने का निमंत्रण दिया था। बकौल ममता कर्नाटक की जंग में उतरी कांग्रेस को अकेले आगे बढ़ने के बदले जेडीएस को साथ लेना चाहिए। इसी तरह की कोशिश अन्य राज्यों में भी होनी चाहिए।

तीसरा मोर्चा की समर्थक ममता की पवार से मुलाकात मामले में कांग्रेस खासी आशंकित रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ममता-पवार की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस नेतृत्व ने गुलाम नबी आजाद को पवार के पास भेजा। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। इससे पहले ममता ने संसद भवन में सोनिया गांधी से मुलाकात की कोशिश की।

उन्होंने पार्टी सांसद दिनेश त्रिवेदी को संदेश के साथ कांग्रेस दफ्तर भेजा, मगर तब तक सोनिया संसद भवन से जा चुकी थीं। हालांकि टीएमसी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हर हाल में होगी।

संसद भवन में ममता ने पवार के अतिरिक्त सपा के रामगोपाल यादव-धर्मेंद्र यादव, राजद की मीसा भारती और जयप्रकाश यादव, टीआरसी की कविता, डीएमके की कनिमोझी, शिवेसना के संजय राउत, बीजेडी, टीएमसी, एआईयूडीएफ, वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन