न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता : 60 साल पुराना पुल गिरा, 5 लोगों के मारे जाने की आशंका, पुलिस-NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

दक्षिण कोलकाता के मांझेरहाट में करीब 60 साल पुराने फ्लाइओवर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Sep 2018 6:11:13

कोलकाता : 60 साल पुराना पुल गिरा, 5 लोगों के मारे जाने की आशंका, पुलिस-NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

दक्षिण कोलकाता के मांझेरहाट में करीब 60 साल पुराने फ्लाइओवर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कई वाहनों के दबे होने की आशंका है। ऐसा अनुमान है कि पुल के गिरे हुए हिस्से के नीचे भी कुछ लोग या वाहन फंसे हुए है। वहीं पुल के ऊपरी हिस्से पर भी कई वाहन फंसे हुए दिखाई दे रहे है। मरने वालों की सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से घटना की वीभत्सता दिखाई दे रही है, इसमें 35 लोगों से ज्यादा के दबे होने की आशंका है, वहीं खबर है कि 9 लोगों को बचाने के बाद सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया है। इस पुल के नीचे रेल लाइन है। ऐसा बताया जा रहा है कि निकट ही रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोगों को भी इंजरी हुई है। वहीं ऐसी भी खबर है कि भी तक हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं रेलवे की तरफ से एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में किसी रेलवे कर्मचारी/यात्रियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी रंजन महापात्रा ने दी है। जबकि 5 गाड़ियां और एक मिनि बस इस दुर्घटना के चपेट में आईं हैं।

kolkata,majerhat bridge,south kolkata,bridge collapsed

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में मीडिया से बात करते हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा, हम घटना को लेकर बहुत चिंतित है, रेसक्यू टीम से लगातार संपर्क बनाए हुए है। मैं जल्द से जल्द कोलकाता पहुंचने की कोशिश करूंगी। अगर शाम को कोई फ्लाइट नहीं हुई तो बहुत मुश्किल होगी। हमारी टीम का फोकस राहत और बचाव कार्य पर है, हमारी प्राथमिकता बचाव और राहत कार्य की है। बाकि हादसे की जांच की बाद में की जाएगी।'

प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया, 'बड़ी जोर से आवाज सुनी, उसके बाद से पूरे इलाके में बिजली चली गई। हमने आकर देखा तो लोग फंसे हुए थे। कई गाड़ियां फंसी हुई थी। मौके पर सीपी साहब भी आए है। लोकल थाने से भी पुलिस वाले है। बहुत सी बाइक नीचे फंसी हुई है। कितने लोग मरे होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या अधिक हो सकती है।'

हादसे के वक्त सेना को नहीं बुलाया गया है, लेकिन यह इलाका आर्मी फील्ड अस्पताल से काफी नजदीक है, इसलिए सेना को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि कोलकाता में 2016 में भी इसी तरह का एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय गिरिश नगर पार्क में एक निर्माणाधीन पुल 31 मार्च, 2016 को ढह गया था। इस घटना में 27 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक घायल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत