Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देवेंद्र फडणवीस सरकार में चाय घोटाला, रोजाना पी जाती है 18,891 कप चाय, बिल में 577 प्रतिशत की भारी वृद्धी

महाराष्ट्र विधानसभा में हुए ‘चूहा घोटाले’ के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय (CMO) से नया ‘चाय घोटाला’ सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 5:46:58

देवेंद्र फडणवीस सरकार में चाय घोटाला, रोजाना पी जाती है 18,891 कप चाय, बिल में 577 प्रतिशत की भारी वृद्धी

महाराष्ट्र विधानसभा में हुए ‘चूहा घोटाले’ के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय (CMO) से नया ‘चाय घोटाला’ सामने आया है। यूथ कांग्रेस के सदस्य निखिल कांबले द्वारा दाखिल कि गई आरटीआई के तहत यह खुलासा हुआ है की सीएमओ में चार साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपये की चाय पी गई है। आरटीआई में ये भी बताया गया है कि दो साल पहले तक ये ख़र्च तकरीबन 57 लाख रुपए था। आरटीआई से हुए घोटाले के खुलासे के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने आरटीआई के तहत मिली सूचना का हवाला देते हुए कहा कि दो साल में 577 प्रतिशत की भारी वृद्धी हुई है। संजय ने आरटीआई से मिली जानकारी में बताया कि साल 2017-18 में सीएमो में 3,34,64,904 रुपये की चाय पी गई है जबकि साल 2015-16 में ये आंकड़ा 57, 99,150 रुपये था। निरुपम ने कहा, सीएमओ में हुआ चाय पर खर्च बेहद चौंकाने वाला है। सीएमओ में रोज 18, 591 चाय की खपत है। ये कैसे संभव है?। संजय ने कहा, मुख्यमंत्री कार्यालय में रोजाना 18, 591 कप चाय रोजना पी जाती है। ये कैसे संभव हो सकता है।

संजय निरुपम ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, सीएम किस तरह की चाय पीते हैं, क्योंकि मैंने तो सिर्फ ग्रीन टी, येलो टी और इसी तरह के कुछ नाम ही सुन रखे हैं लगता है सीएम और सीएमओ इतना बड़ा बिल बनाने के लिए बेहद महंगी गोल्डन टी का उपयोग करते हैं। ये चौकाने वाली बात है कि जहां महाराष्ट्र में रोज किसानों की मौत हो रही है वही दूसरी तरफ सीएमओ चाय पर करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

चूहा घोटाला

निरुपम ने हाल में हुए चूहा घोटाले पर भी चुटकी लेते हुए कहा, क्या मंत्रालय के चूहे चाय पीते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़गे ने आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा में चूहे मारने को लेकर जो घोटाले की खबर को उजागर किया था। एकनाथ ने कहा था कि मंत्रालय में एक सप्ताह के भीतर 3,19,400 चूहों को मारने का दावा किया गया था। जिसपर सरकार की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये संख्या चूहों की नहीं बल्कि उनको मारने के लिए यूज में लाइ गई दवाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology