न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी 18 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बिल्डिंग हादसा हुआ है। यहां सोमवार शाम एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 9:58:28

महाराष्ट्र / रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत;  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी 18 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बिल्डिंग हादसा हुआ है। यहां सोमवार शाम एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। कलेक्टर निधि चौधरी के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। महाड इलाके में गिरी इस इमारत के मलबे में अभी भी 18 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पांच मंजिला इस बिल्डिंग में 41 फ्लैट थे, जिनमें 80 लोग रहते थे।

बिल्डिंग के गिरने के बाद से ही युद्ध स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। पुणे से एनडीआरएफ की टीम रात को ही पहुंच गई। रात भर राहत और बचाव का काम चला। मलबे में अभी 18 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद ली जा रही है।

maharashtra,raigad building collapse,latest update,rescue operation,news

सोमवार शाम घटना के बाद महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तत्कारे और एकनाथ शिंदे यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मौके पर 3 एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मुंबई भेजा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिले के अधिकारियों से बात की है और उन्हें बचाव और राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है।

घटना की एसआईटी से जांच कराई जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुई घटना के मामले में मैंने एनडीआरएफ के डीजी से बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इस हादसे को लेकर चिंता जताई और मलबे में फंसे लोगों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सोमवार शाम को कहा था कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत का ढहना बेहद दुखद है। एनडीआरएफ के डीजी से बात की है। सभी संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

maharashtra,raigad building collapse,latest update,rescue operation,news

बताया जा रहा है कि म्हाड की ये इमारत 10 साल पहले ही बनी थी। ये इमारत हादसे से एक घंटे पहले हिल रही थी। तलाब के किनारे बनी इस इमारत की डिजाइन और खराब मटेरियल को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

रायगढ़ से शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने आरोप लगाया कि इमारत के निर्माण में खराब मटेरियल का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि हो सकता है इमारत गिरने की वजह यही रही हो। राकांपा नेता और रायगढ़ की पालक मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि इस इमारत के गिरने की वजह पर अभी चर्चा करना ठीक नहीं है। हां, ये जरूर है कि इमारत गिरने के पीछे लापरवाही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत