न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र: महंगी हुई दवाइयों को लेकर शिवसेना का BJP पर हमला, कहा - अब जीना महंगा और मरना सस्‍ता हो गया

महाराष्‍ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना ने सरकार का गठन तो कर लिया लेकिन पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 8:58:44

महाराष्‍ट्र: महंगी हुई दवाइयों को लेकर शिवसेना का BJP पर हमला, कहा - अब जीना महंगा और मरना सस्‍ता हो गया

महाराष्‍ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना ने सरकार का गठन तो कर लिया लेकिन पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। शिवसेना ने दवाइयों की कीमतें बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना (Shiv Sena) ने मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय के जरिये केंद्र सरकार पर तीखी टिप्‍पणी की है। सामना' में लिखा गया, 'डायबिटीज, हेपिटाइटिस-B, C और कैंसर की दवाइयां भी महंगी हो गई हैं। बीसीजी का टीका छोटे बच्‍चों को लगाना आवश्‍यक होता है। महंगी हुई दवाइयों में एलर्जी, सर्दी, बुखार और मलेरिया में ली जाने वाली दवाइयां हैं।' दवाइयों के दामों में वृद्धि से आम इंसान का जीना महंगा और मरना सस्‍ता हो गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले दवाइयों की कीमत 50 फीसद तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसमें कई जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। शिवसेना ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।

'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में लिखा गया है, 'देश में पहले से ही अनाज, सब्जियों, दूध, फल आदि के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में अब 509 दवाइयों की कीमतें बढ़ा दी गईं। इनमें छोटे बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों के काम आने वाली दवाइयां भी शामिल हैं। BCG टीका, क्‍लोराक्‍वाइन, डैटसोन, विटामिन सी, मेट्रोनिशजोल जैसी लगभग 21 दवाइयों की कीमतें सीधे 50 फीसद बढ़ा दी गई हैं।' 'सामना' में लिखा गया है कि दवा महंगी होने के कारण यह आम इंसान की पहुंच से दूर हो जाएगी। इस देश में आम इंसान का जीना महंगा और मरना सस्‍ता हो गया है।

शिवसेना ने मुखपत्र में संपादकीय के जरिये कहा है कि दवा निर्माता कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने की मांग की थी। राष्‍ट्रीय दवा मूल्‍य निर्धारण प्राधिकरण ने ऐसा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि इसमें तथ्‍य हो सकता है, लेकिन आम आदमी इस महंगाई को कैसे सहन करेगा? शिवसेना ने तीखी टिप्‍पणी करते हुए कहा कि इस सवाल का जवाब न तो सरकार देगी और न ही दवा निर्माण कंपनियां।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी