न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हम विपक्ष में बैठेंगे, सरकार बनाए बीजेपी और शिवसेना : शरद पवार

शरद पवार ने कहा है कि जो राजनीतिक हालात हैं, उस पर कहने को कुछ नहीं है। हमें विपक्ष में बैठने का मौका मिला है। पवार ने कहा कि जिन्हें जनादेश मिला है, उन्हें चीजें सुधारनी चाहिए (सरकार बनानी चाहिए), ताकि हमें जो रोल मिला है उसे हम निभा सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 12:55:05

हम विपक्ष में बैठेंगे, सरकार बनाए बीजेपी और शिवसेना : शरद पवार

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है, लेकिन अब तक दोनों दल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। यहां तक कि चुनाव नतीजों के बाद दोनों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जो खींचतान शुरू हुई थी, वह आज भी जस की तस है। इस बीच शिवसेना और एनसीपी के बीच बातचीत और मुलाकात के दौर भी लगातार चल रहे हैं। आज एक बार फिर शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की है। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पवार साहब महाराष्ट्र और देश के बड़े नेता हैं। वो राज्य की मौजूदा राजनीतिक तस्वीर से दुखी हैं। हम दोनों लोगों के बीच कुछ चर्चा भी हुई। इन सबके बीच दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद गडकरी ने कहा कि यह मुलाकात महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर नहीं थी, बल्कि किसानों के मसले पर बातचीत हुई है।

वही अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सरकार गठन पर चल रही खींचतान के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। शरद पवार ने कहा है कि जो राजनीतिक हालात हैं, उस पर कहने को कुछ नहीं है। हमें विपक्ष में बैठने का मौका मिला है। पवार ने कहा कि जिन्हें जनादेश मिला है, उन्हें चीजें सुधारनी चाहिए और सरकार बनानी चाहिए, ताकि हमें जो रोल मिला है उसे हम निभा सकें।

इससे पहले शिवसेना के एक नेता ने कहा था कि अगर नितिन गडकरी चाहें तो पूरा विवाद दो घंटों के अंदर सुलझ सकता है। शिवसेना का कहना है कि बीजेपी को जब वादे को निभाने का समय आया तो उनके नेता अपनी बातों से पलट गए। महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि दोनों दल एक साथ मिलकर सरकार बनाएं। लेकिन जिस तरह के हालात का निर्माण हुआ है वो जनादेश का अपमान भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका